Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

जी-4 के विदेश मंत्रियों ने सुरक्षा परिषद सुधार की समीक्षा की

सुषमा स्वराज
सुषमा स्वराज
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संयुक्त राष्ट्र , 26 Sep 2018

Last updated on: Sep 26, 2018, 00:00 IST

भारत, ब्राजील, जर्मनी और जापान के विदेश मंत्रियों ने चिंता जताई है कि सुरक्षा परिषद में सुधार का एजेंडा करीब 40 वर्षो से लंबित है और यह अभी भी ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है। जी-4 देशों के मंत्री मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र में भारतीय दूतावास में सुधार प्रगति की समीक्षा के लिए भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की अध्यक्षता में जमा हुए। बैठक के बाद जारी एक संयुक्त बयान के अनुसार, उन्होंने परिषद में ‘सुधार के रास्ते’ के बारे में चर्चा की और अपने राजनयिकों को ‘सुधार को आगे बढ़ाने को लेकर विचार करने’ के लिए कहा, जिसे अंतरसरकारी वार्ता(आईजीएन) के नाम से जाना जाता है। जी-4 के चार देशों ने परिषद में सुधार और स्थायी सीट के लिए परिषद के विस्तार में एक-दूसरे को समर्थन देने की बात कही। बैठक में उपस्थित अन्य देशों के विदेश मंत्रियों में ब्राजील के विदेश मंत्री अलोयसिओ न्यूनेस फरेरा, जर्मनी के हिको मास और जापान के तारो कोने थे।

सुधार की दिशा में प्रगति के समयक्रम को देखते हुए, उन्होंने कहा कि 2005 में हुए विश्व सम्मेलन में सभी देशों के प्रमुखों ने एकस्वर से परिषद में ‘तत्काल सुधार’ का समर्थन किया था। लेकिन सुधार को समर्थन करने वाले संयुक्त राष्ट्र सदस्यों के बहुमत के बावजूद, आईजीएन में 2009 में इसके लांच के बाद गत 10 वर्षो में कोई प्रगति नहीं हुई है। बयान के अनुसार, “उनलोगों ने परिषद में जल्द सुधार की जरूरत पर जोर दिया, जिसमें इसकी वैधता, प्रभावीकरण और प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए स्थायी और अस्थायी सदस्यों की संख्या बढ़ाना शामिल है।” संयुक्त राष्ट्र के अधिकांश सदस्यों ने सुधार का समर्थन किया है, लेकिन आईजीएन अभी तक वार्ता विषय को भी सामने लाने में विफल रहा है, जोकि वार्ता का आधार होता। इसका कुछ देशों जैसे पाकिस्तान और इटली ने विरोध किया है, जिन्होंने जोर दिया है कि एजेंडा दस्तावेज बनाए जाने से पहले सुधार पर एक आम सहमति होनी चाहिए।

 

Tags: Sushma Swaraj

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD