Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जुवेनाइल होम के बच्चे अतीत भूल कर भविष्य संवारने की तरफ दें ध्यान : ईशा कालिया

जुवेनाइल होम, चिल्ड्रन होम व ओल्ड एड होम का किया दौरा, कहा, सुविधाओं के पक्ष से नहीं छोड़ी जाएगी कोई कमी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 18 Sep 2018

Last updated on: Sep 18, 2018, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्रर ईशा कालिया ने आज राम कालोनी कैंप होशियारपुर का दौरा करके जुवेनाइल होम, चिल्ड्रन होम व ओल्ड एज होम के प्रबंधों का जायजा लेते हुए कहा कि यहां रह रहे बच्चों व बुजुर्गों की सुविधा के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने दिए जा रहे खाने का जायजा लेते हुए कहा कि खाने की पौष्टिकता में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए व खाना बनाने के दौरान सफाई व्यवस्था बरकरार रखनी भी यकीनी बनाई जाए। उन्होंने कहा कि मिशन तंदुरु स्त पंजाब के अंतर्गत बच्चों व बुजुर्गों को साफ-सुथरा व पौष्टिक खाना मुहैया करवाने के लिए जिला प्रशासन वचनबद्ध है, इसके लिए खाने की क्वालिटी के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।  उन्होंने कहा कि बच्चों की शारीरिक तंदुरु स्ती के लिए वालीबाल, क्रिकेट व बैडमिंटन का भी प्रबंध किया गया है, ताकि वह वे स्वस्थ रह सकें। डिप्टी कमिश्रर ने सबसे पहले जुवेनाइल होम का दौरा करके आबजरवेशन होम व स्पेशल होम में रह रहे बच्चों से बातचीत की और उनको अतीत भूला कर भविष्य संवारने की ओर ध्यान देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बेशक वह किसी गलती के कारण यहां पहुंच हैं, पर अब यहांं नेक इंसान बन कर ही समाज में जाएं। उन्होंने बताया कि आबजरवेशन होम में 70 व स्पेशल होम में 46 बच्चे रह रहे हैं। उन्होंने बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत अध्यापक की ओर से बच्चों को पढ़ाया जा रहा है, जबकि बेसिक कंप्यूटर का प्रशिक्षण के अलावा प्लंबर आदि का काम भी सिखाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला रैड क्रास सोसायटी की ओर से यहां स्थापित किए गए कंप्यूटर सैंटर का बच्चे अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करें। 

इस उपरांत श्रीमती ईशा कालिया ने चिल्ड्रन होम व ओल्ड एज होम का जायजा भी लिया।  उन्होंने बताया कि चिल्ड्रन होम में 26 अनाथ बच्चे रह रहे हैं व यह बच्चे एक सरकारी स्कूल में शिक्षा भी हासिल कर रहे हैं। ओल्ड एज होम का दौरा करते हुए उन्होंने कहा कि यहां 28 बुजुर्ग रह रहे हैं। उन्होंने बुजुर्गों से बातचीत करते हुए कहा कि उनको सुविधाओं के पक्ष से कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी, जबकि चिल्ड्रन होम में रह रहे अनाथ बच्चों से बातचीत करते हुए उनको आगे बढऩे के लिए उत्साहित किया। उन्होंने नौजवानों को अपील करते हुए कहा कि वह अपने मां-बाप की सेवा भाव से सेवा करें, ताकि वृद्ध आश्रम बनाने की जरु रत न पड़े। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जुवेनाइल होम व चिल्ड्रन होम के बच्चों के अलावा वृद्ध आश्रम में रह रहे बुजुर्गों के लिए विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यहां तैनात डा. रजिंदर पाल रोजी की ओर से समय-समय पर बच्चों व बुजुर्गों के मनोरंजन के लिए टी.वी का प्रबंध भी किया गया है। इस मौके बच्चों की मांग पर उन्होंने यहां भंगड़ा सिखाने के लिए भी संबंधित विभाग को तुरंत प्रबंध करने के लिए कहा। इस अवसर पर अतिरिक्त  डिप्टी कमिश्रर(विकास) श्री हरबीर सिंह, आई.ए.एस(अंडर ट्रेनिंग)श्री गौतम जैन, जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री मुकेश गौतम, जिला प्रोग्राम अधिकारी डा. कुलदीप सिंह, जिला बार सुरक्षा अधिकारी श्रीमती हरप्रीत कौर भी उपस्थित थे। 

 

Tags: DC Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD