Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी

 

भारत, रूस ने दोतरफा 50 अरब डॉलर का निवेश लक्ष्य तय किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मॉस्को , 14 Sep 2018

Last updated on: Sep 14, 2018, 00:00 IST

भारत और रूस ने साल 2025 तक 50 अरब डॉलर के दोतरफा निवेश का लक्ष्य तय किया है। यह लक्ष्य विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और रूस के उपप्रधानमंत्री यूरी बोरिसोव के बीच यहां शुक्रवार को हुई बैठक के दौरान तय किया गया, जिसमें विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों और क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की गई। सुषमा स्वराज ने बोरिसोव के साथ 23वें भारत-रूस अंतरसरकारी तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग आयोग (आईजीआईजीसी-टीईसी) बैठक की सह-अध्यक्षता के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि साल 2017 में भारत और रूस के बीच का व्यापार 10.17 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है। उन्होंने कहा, “हमने व्यापार बढ़ाने के तरीकों और रास्तों पर चर्चा की, जिसमें व्यापार संतुलन सुनिश्चित करने और बाधाओं को दूर करने पर भी चर्चा हुई।”उन्होंने कहा, “दोतरफा निवेश पहले ही 30 अरब डॉलर के लक्ष्य को पार कर गया है, जिसे हमने साल 2025 तक पूरा करने का तय किया था। अब हमने साल 2025 तक 50 अरब डॉलर के लक्ष्य को तय किया है।” आईआरआईजीसी-टीईसी एक कार्यकारी निकाय है, जिसकी सालाना बैठक होती है, जिसमें द्विपक्षीय सहयोग को लेकर चल रही गतिविधियों की समीक्षा भी की जाती है। यह आयोग विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए संबंधित क्षेत्र के लिए नीतिगत सिफारिश और निर्देश तैयार करता है।

 

Tags: Sushma Swaraj

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD