Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नरेन्द्र मोदी ने एम वेंकैया नायडु के उपराष्ट्रपति पद पर एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित पुस्तक विमोचन समारोह को संबोधित किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Sep 2018

Last updated on: Sep 02, 2018, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एम वेंकैया नायडु के उपराष्ट्रपति पद पर एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित पुस्तक-मूविंग ऑन, मूविंग फॉरवर्ड-एक ईयर इन ऑफिस‘ के विमोचन समारोह को संबोधित किया। उन्होंने उपराष्ट्रपति को पुस्तक की पहली प्रति भी प्रस्तुत की। इस अवसर पर बोलते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें कई वर्ष एम वेंकैया नायडु के साथ कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि एम वेंकैया नायडु ने हमेशा ही अन्य सभी बातों से ऊपर कार्यभार पर जोर दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री एम वेंकैया नायडु को जो भी जिम्मेदारी दी गई, उसका उन्होंने अत्यधिक कर्मठता के साथ निर्वहन किया और उस भूमिका के साथ सरलता के साथ अपना तालमेल बिठा लिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री एम वेंकैया नायडु लगभग 50 वर्षों से सार्वजनिक जीवन में रहे हैं- 10 वर्ष छात्र राजनीति में एवं 40 वर्ष राज्य एवं राष्ट्रीय राजनीति में। नरेन्द्र मोदी ने कहा कि श्री एम वेंकैया नायडु के पास सभी वर्गों के लोगों के साथ आत्मीय बन जाने की योग्यता है और इसके साथ साथ वे अनुशासनवादी भी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि एम वेंकैया नायडु को जैसी भी जिम्मेदारी सौंपी जाती है, वह उसे एक विजनरी नेतृत्व प्रदान करते हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए सौंपे गए कार्य के साथ पूरा न्याय हो, वह सर्वश्रेष्ठ विशेषज्ञों की सेवाएं लेते हैं।

प्रधानमंत्री ने स्मरण किया, जब पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी श्री एम वेंकैया नायडु को अपने मंत्रीमंडल में शामिल करना चाहते थे, तब श्री नायडु ने ग्रामीण विकास मंत्रालय का पोर्टफोलियो दिए जाने का आग्रह किया था। श्री एम वेंकैया नायडु दिल से एक किसान हैं और किसानों एवं कृषि के कल्याण को लेकर भावुक हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि केवल श्री एम वेंकैया नायडु के प्रयासों के फलस्वरूप ही प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अस्तित्व में आई। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब राजनीतिक चर्चा केवल रेलगााडि़यों के स्टॉपेज के इर्द गिर्द ही केंद्रित रहती थी, श्री नायडु ने यह सुनिश्चित किया कि नेता सड़कों एवं संपर्क के अन्य माध्यमों के बारे में भी सोचें। प्रधानमंत्री ने उपराष्ट्रपति की भाषण कला एवं उनके द्वारा प्रयोग किए जाने वाले शब्दों की सराहना की, चाहे वह अंग्रेजी हो या फिर तेलुगू। उन्होंने कहा कि यह सराहनीय है कि उपराष्ट्रपति महोदय ने कार्यकाल के अपने प्रथम वर्ष के बारे में एक प्रकार का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया है जिसमें संसद के भीतर एवं संसद के बाहर दोनों ही जगहों पर किए गए उनके समृद्ध कार्यों का वृतांत समावेशित है।

 

Tags: Narendra Modi , Venkaiah Naidu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD