Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

टीआरएस की जनसभा में हजारों की भीड़

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 02 Sep 2018

Last updated on: Sep 02, 2018, 00:00 IST

तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनाव की चर्चाओं के बीच सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) द्वारा रविवार को यहां से नजदीक कोंगारा कलां में आयोजित एक जनसभा में राज्यभर से हजारों लोग पहुंचे हैं। पीले झंडे हाथों लिए और पीले रूमाल बांधे पार्टी कार्यकर्ता जनसभा स्थल पर पहुंच कर पार्टी की ताकत दिखा रहे हैं। पार्टी ने दावा किया है कि जनसभा में 25 लाख लोग पहुंचेंगे, जो देश में किसी भी राजनीतिक पार्टी की जनसभा में अबतक की सर्वाधिक भीड़ होगी। राज्य के सभी 31 जिलों से पुरुषों और महिलाओं को लेकर बसें, वैन, ट्रैक्टर ट्रॉलियां और कारें रंगा रेड्डी जिले में पड़ने वाले जनसभा स्थल की ओर बढ़ रही हैं। हैदराबाद, रंगा रेड्डी और आस-पास के जिलों के हजारों कार्यकर्ताओं को जनसभा स्थल की ओर मोटर साइकिलों से आते देखा गया। मुख्यमंत्री और टीआरएस अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव पहली बार प्रगति निवेदना (प्रगति रिपोर्ट) जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री प्रदेश मंत्रिमंडल की एक बैठक को संबोधित करने के बाद यहां पहुंचेंगे। बैठक में विधानसभा भंग करने पर निर्णय लिया जा सकता है। बैठक में विभिन्न समुदायों को लाभान्वित करने वाली प्रमुख योजनाएं भी पारित हो सकती हैं।

जनसभा में राव राज्य सरकार की पिछले चार साल की उपलब्धियां जनता को बताएंगे। टीआरएस ने जनसभा स्थल की ओर जाने वाली सड़कों और सभी चौराहों को बैनर, झंडों, राव के कट-आउट, बिल बोर्ड, गुब्बारों और वंदनवारों से पाटकर शहर को गुलाबी रंग में रंग दिया है। आधिकारियों ने कहा कि लोगों को जनसभा स्थल तक ले जाने के लिए राज्य सरकार की तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम की 10,600 बसों में से 7,200 बसों को तैनात कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त सैकड़ों निजी वाहन भी तैनात हैं। लगभग 2,000 एकड़ में फैले जनसभा स्थल में एक मजबूत सुरक्षा घेरा बनाया गया है। जनसभा स्थल पर 2,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। यातायात जाम की संभावना को देखते हुए राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा जाने वालों को वैकल्पिक मार्गो से जाने की सलाह दी गई है। हैदराबाद महानगर विकास प्राधिकरण ने रविवार को वाहनों से टोल टैक्स नहीं बसूलने का निर्णय लिया है। इस फैसले का सरकार ने विरोध किया है। विपक्षी पार्टियों ने टीआरएस पर राजनीतिक बैठक के लिए आधिकारिक तंत्र का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है, लेकिन कैबिनेट मंत्री और राव के बेटे के.टी. रामाराव ने सभी आरोपों को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि यात्रा और भोजन का पूरा खर्चा बैठक में आने वालों ने उठाया है और पार्टी ने सिर्फ कर्मियों की तैनाती की जिम्मेदारी ली है।

 

Tags: K Chandrashekar Rao

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD