Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

प्रधानमंत्री के आगमन से पहले तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी

K  Chandrashekar Rao, K. Chandrasekhar Rao, Hyderabad, Telangana, Telangana Rashtra Samithi, TRS, Telangana Chief Minister K. Chandrashekar Rao
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 26 May 2022

Last updated on: May 26, 2022, 00:00 IST

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शहर में आगमन से कुछ घंटे पहले गुरुवार को हैदराबाद से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी। राव बेगमपेट हवाई अड्डे से एक विशेष विमान में कर्नाटक की राजधानी के लिए रवाना हुए है, जहां पीएम मोदी इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) के 20वें वार्षिक समारोह में शामिल होंगे। राष्ट्रीय राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले केसीआर का बेंगलुरु में पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (एस) के नेता एच. डी. देवेगौड़ा से मिलने का कार्यक्रम निर्धारित है। टीआरएस नेता के साथ पार्टी सांसद जे. संतोष कुमार, चार विधायक और पार्टी के अन्य नेता भी हैं। चार महीने से भी कम समय में यह दूसरी बार है जब केसीआर ने प्रधानमंत्री मोदी के हैदराबाद आगमन पर उनका अभिवादन करने से परहेज किया। केसीआर ने 5 फरवरी को हैदराबाद पहुंचने पर मोदी की अगवानी नहीं की थी और उन दो कार्यक्रमों में भी शामिल नहीं हुए थे जिनमें प्रधानमंत्री शामिल हुए थे। दिन भर की यात्रा के दौरान पीएम ने संत रामानुजाचार्य की प्रतिमा का अनावरण किया और आईसीआरआईएसएटी की 50वीं वर्षगांठ समारोह का उद्घाटन किया। 

तब उन्हें भाजपा के आलोचकों का सामना करना पड़ा था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि केसीआर ने पीएम का अपमान किया है। हालांकि, मुख्यमंत्री ने बाद में स्पष्ट किया कि उन्होंने पीएम की अगवानी नहीं की क्योंकि उनके परिवार के कुछ सदस्यों में कोविड जैसे लक्षण पाए गए थे। इस बार भी पीएम ऐसे समय में हैदराबाद का दौरा कर रहे हैं जब केसीआर ने राष्ट्रीय विकल्प के लिए काम करने के अपने प्रयास तेज कर दिए हैं। वह विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ विचार-विमर्श कर रहे हैं। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के प्रमुख राष्ट्रीय राजधानी और चंडीगढ़ के चार दिवसीय दौरे के बाद सोमवार को दिल्ली से हैदराबाद लौटे थे। टीआरएस के 20वें स्थापना दिवस समारोह में केसीआर ने राष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए एक राष्ट्रीय पार्टी बनाने का संकेत दिया था। पीएम के साथ एक बार फिर मुलाकात से बचने के लिए बीजेपी के प्रदेश नेतृत्व ने केसीआर को आड़े हाथों लिया है. राज्य भाजपा प्रमुख बंदी संजय कुमार ने आरोप लगाया कि टीआरएस प्रमुख प्रधानमंत्री का सामना करने से बचने के लिए राज्य से भाग रहे हैं। हालांकि टीआरएस नेताओं ने भाजपा के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने दावा किया कि केसीआर की बैंगलोर यात्रा पहले से ही निर्धारित थी।

 

Tags: K Chandrashekar Rao , K. Chandrasekhar Rao , Hyderabad , Telangana , Telangana Rashtra Samithi , TRS , Telangana Chief Minister K. Chandrashekar Rao

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD