Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

बेअदबी मामलो में बादलों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं कैप्टन - हरपाल चीमा

मामले की आगामी जांच सीबीआई को सौंपे जाने का किया विरोध, एक दिन का सैशन जस्टिस रणजीत सिंह कमीशन पर बहस के लिए हो

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Aug 2018

Last updated on: Aug 18, 2018, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब समेत दूसरे धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी और बहिबल कलां गोली कांड की जांच के लिए गठित जस्टिस रणजीत सिंह कमीशन की रिपोर्ट लीक होने के मुद्दे पर कैप्टन अमरिन्दर सिंह सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया है कि कैप्टन सरकार सोची समझी योजना के अंतर्गत बादलों और बाकी बड़े गुनाहगारों को बचाने की कोशिश कर रही है।आज यहां प्रैस कान्फ्रेंस को संबोधन करते हुए विधान सभा में विरोधी पक्ष के नेता हरपाल चीमा ने बेअदबी मामले की आगामी जांच सीबीआई को सौंपे जाने का सख्त विरोध करते हुए कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह दोहरे मापदंड अपना रहे हैं, पहले नशों के मामले में जब खुद पंजाब कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सीबीआई जांच की मांग करती रही है तो कैप्टन अमरिन्दर सिंह बिक्रम मजीठिया को बचाने के लिए सीबीआई जांच का विरोध करते हुए दलील देते हैं कि पंजाब पुलिस जांच के लिए काबिल और समर्थ है परंतु बेअदबी और बहिबल कलां गोली कांड में जब उस समय के मुख्य मंत्री प्रकाश बादल, गृह और उप मुख्य मंत्री सुखबीर सिंह बादल, कोटकपूरा से ततकालीन अकाली विधायक मनतार सिंह बराड़, ततकालीन डीजीपी और अन्य अफसर और रसूखदार लोग सीधे तौर पर फंस रहे हैं तो मामला लटकाने और 2019 की लोक सभा चुनाव निकालने के मंसूबो के साथ यह जांच सीबीआई को सौंपने के हुक्म जारी कर दिए हैं। कैप्टन सरकार के इस फैसले की आम आदमी पार्टी निंदा करती है और फैसला वापस लेने की मांग करती है। इस मौके कोटकपूरा से विधायक कुलतार सिंह संधवां, रोपड़ से विधायक अमरजीत सिंह सन्दोआ, सूबा खजांची सुखविन्दर सिंह सुखी और महा सचिव और सूबा वित्त समिति के चेयरमैन नरिन्दर सिंह शेरगिल की मौजूदगी में हरपाल सिंह चीमा ने कैप्टन सरकार से मांग की है कि वह बिना देरी स्पष्ट करे कि जस्टिस रणजीत सिंह कमीशन की लीक हुई रिपोर्ट असली है है या नहीं? 

उन्होंने यह भी मांग की है कि रिपोर्ट विधान सभा में टेबल होने के उपरांत एक दिन का सैशन सिर्फ बेअदबी गोली कांड और रणजीत सिंह कमीशन की जांच रिपोर्ट पर बहस होनी चाहिए।एक सवाल के जवाब में हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह और बादलों की सांझ किसी से छिपी नहीं और इसी कारण कैप्टन अमरिन्दर सिंह बादलों को हर कदम पर बचाते आए हैं।चीमा ने कहा कि रिपोर्ट इस लिए भी लीक की गई है तां कि बादल पंजाब का माहौल खराब कर सकें, क्योंकि अपने और अपनी राजनीति के लिए धर्म और धार्मिक संप्रदायों को कैसे ईस्तेमाल करना है बादलों से अधिक कोई नहीं जानता। इस मौके चीमा ने जोर देकर कहा कि बेअदबी और बहबल कलां गोली कांड के मामले में एक भी दोषी बख्शा नहीं जाना चाहिए, परंतु किसी एक भी बेकसूर को सजा या शक की नजर के साथ नहीं देखा जाना चाहिए। इस मौके कुलतार सिंह ने कहा कि बेअदबी की घटनाओं की शुरुआत से ले कर अंत तक मनतार सिंह बराड़ पूरे मामले में सूत्रधार रहे हैं, यदि मनतार सिंह की अच्छे तरीके से पूछ -पड़ताल की जाए तो सारी साजिश और साजिशकारों की पोल खुल जाएगी।संधवां ने कहा कि रणजीत सिंह कमीशन की लीक रिपोर्ट अनुसार बेअदबी की 150 से अधिक घटनाएं हुई हैं। जिनमें श्री भगवत गीता और पाक-पवित्र कुरान की बेअदबी भी शामिल है। कुलतार सिंह ने कहा कि 2017 के मतदान के मद्देनजर पंजाब को आग लगाने और आपस में बंटने के लिए ऐसे गुनाहों को अंजाम दिया गया।दोनों नेताओं ने समूचे पंजाबियों को आपसी भाईचारे को कायम रखने की अपील करते कहा कि 2019 के मतदान के मद्देनजर पंजाब को फिर लांबू लगाने की कोशिशें अकाली दल बादल और कांग्रेस ने शुरू कर दी हैं। 

    

 

Tags: Harpal Singh Cheema

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD