पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने राज्य में से नशे के ख़ात्मे के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई मुहिम में शानदार योगदान डालने वाली चार बेहरतीन सब डिवीजनल मिशन टीमों को सम्मानित किया गया। आज यहाँ पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी में एस.डी.एमज़ और डी.एस.पीज़ को प्रशंसा पत्र सौंपते हुए मुख्यमंत्री ने उनको सरकार की नशा विरोधी मुहिम में लोगों की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी को यकीनी बनाने के लिए अपने यत्न दुगने करने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि नशों के विरुद्ध जंग में लोगों की हिस्सेदारी बहुत महत्व रखती है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से रूबरू होते हुए कहा कि उनके द्वारा नशों की कुरीति के विरुद्ध शुरु की गई लड़ाई में राज्य सरकार पूरा सहयोग देगी। मुख्यमंत्री ने अबोहर, बरनाला, पायल और तरन तारन के एस.डी.एम. और डी.एस.पी. के साथ बातचीत की जिनका चयन उनकी कारगुज़ारी के आधार पर किया गया है जिसकी समीक्षा एस.टी.एफ. के ज़ोनल स्तर पर की गई।
मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किये गए अधिकारियों में एस.डी.एम. पायल स्वाती, सन्दीप कुमार, पूनम सिंह और सुरिन्दर सिंह और डी.एस.पी. पायल रशपाल सिंह, जसवीर सिंह, राहुल भारद्वाज, गुरविन्दर संघा, भिक्खीविंड से सुलक्खण सिंह मान और पट्टी से सोहन सिंह शामिल हैं। इससे पहले डैपो के नोडल अफ़सर राहुल तिवाड़ी ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि सब -डिविजनल स्तर पर 91 मिशन टीमें कायम की गई जिसका उद्देश्य लोगों को नशे की कुरीति संबंधी जागरूक करने के साथ-साथ नौजवानों को इलाज के लिए आगे आने के लिए प्रेरित करना है। इन टीमों को इस मिशन को राज्यभर में ले जाने के लिए जून तक का समय दिया गया था जिसको सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सीनियर सलाहकार लैफ्टिनैंट जनरल (सेवामुक्त) टी.एस. शेरगिल्ल, एस.टी.एफ. के प्रमुख हरप्रीत सिंह सिद्धू, लुधियाना के पुलिस कमिशनर डा. सुखचैन सिंह गिल और लुधियाना के डिप्टी कमिशनर प्रदीप कुमार अग्रवाल उपस्थित थे।