Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

महिलाओं और बच्चों के लिए प्रत्येक राज्य में एक बड़ी सुविधा से उचित देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी : मेनका संजय गांधी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Aug 2018

Last updated on: Aug 10, 2018, 00:00 IST

केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी ने आज महिला व बाल विकास मंत्रालय से जुड़ी संसद की परामर्शदात्री समिति के एक बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने सदस्यों को देश में बाल देखभाल संस्थानों (सीसीआई) और आश्रय गृहों की स्थिति की जानकारी दी। मंत्री महोदया ने कहा कि महिला व बाल विकास मंत्रालय राज्य/ केंद्र शासित सरकारों से निरंतर अनुरोध कर रहा है कि वे यह सुनिश्चित करें कि सीसीआई, जेजे अधिनियम, 2015 में उल्लिखित देखभाल मानकों का अनुपालन कर रहे हैं। 2016 में मंत्रालय ने चाइल्डलाइन इंडिया फाउंडेशन और एनसीपीसीआर के सहयोग से सीसीआई पर एक अध्ययन किया था। इस अध्ययन के आधार पर 9000 से अधिक सीसीआई/ गृहों की मैपिंग की गई। इनमें से 32 प्रतिशत (3071) जेजे अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत हैं। मंत्रालय ने इन सीसीआई/ गृहों के पंजीयन के लिए एक अभियान चलाया। परिणामस्वरूप 31 दिसंबर, 2017 तक 7109 सीसीआई/ गृहों का पंजीकरण हुआ। 401 पंजीकरण की प्रक्रिया में हैं। 

सीसीआई से संबंधित हाल के मामलों को देखते हुए मंत्रालय ने एनसीपीसीआर के सहयोग से इन संस्थानों के सामाजिक लेखा का निर्णय लिया है। 3000 गृहों का सामाजिक लेखा हो चुका है। 40 गृहों को नियम न मानने के कारण बंद कर दिया गया है। मेनका गांधी ने आगे कहा कि बच्चों को पर्याप्त देखभाल और सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक दीर्घावधि समाधान के तहत प्रत्येक राज्य में एक बड़ी केंद्रीय सुविधा होनी चाहिए। राज्य सरकारों को भूमि उपलब्ध करानी चाहिए, मंत्रालय निर्भया तथा अन्य कोषों से धनराशि की व्यवस्था करेगा। सरकार इन गृहों में सुरक्षा के अतिरिक्त कौशल, व्यापार, शिक्षा आदि से संबंधित कार्यक्रम चलाएगी। चूंकि इन गृहों का संचालन सरकार स्वयं करेगी, इसलिए ये सुरक्षित होंगे। मंत्री महोदया ने सदस्यों से अपने चुनाव क्षेत्रों में स्थित सीसीआई के निरीक्षण करने तथा जिलाधिकारी से इस संबंध में विचार-विमर्श करने का आग्रह किया।  बच्चों और महिलाओं को आश्रय प्रदान करने के लिए प्रत्येक राज्य में एक बड़ी सुविधा के निर्माण से संबंधित सुझाव का सदस्यों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

 

Tags: Maneka Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD