Monday, 15 June 2026

 

 

खास खबरें कथित फोरेंसिक रिपोर्ट द्वारा भगवंत सिंह मान को बदनाम करने की बादल गैंग की चाल नाकाम, जत्थेदार को अकाली दल के राजनीतिक मोहरे के तौर पर काम नहीं करना चाहिए : बलतेज पन्नू नरेंद्र मोदी और रॉबर्ट फिको ने द्विपक्षीय संबंधों के लिए नया रोडमैप तैयार किया कविन्द्र गुप्ता और अर्जुन राम मेघवाल ने ‘न्याय प्रबोधः न्याय के प्रति जागृति’ अभियान का शुभारंभ किया उमर अब्दुल्ला ने शुरू की मुफ्त ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग पहल मध्य प्रदेश में स्थापित होगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर : सीएम मोहन यादव आप के प्रतिनिधि के रूप में काम कर रहे हैं जसवीर सिंह गढ़ी : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग स्वस्थ आयु के लिए योग, पीढ़ियों के स्वास्थ्य, गरिमा और कल्याण के लिए एक वैश्विक आह्वान : प्रतापराव जाधव मौली जागरां डिस्पेंसरी में विशेष टीबी-एचआईवी जांच शिविर आयोजित महिला अंडर-20 हैंडबॉल विश्व चैम्पियनशिप 2026 से पूर्व उपायुक्त चंडीगढ़ ने टीम इंडिया का बढ़ाया उत्साह पंजाब में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) 2026 के लिए 25 जून से घर-घर गणना होगी शुरू पंजाबी फिल्म ‘इश्कनामा’ को लेकर बढ़ी चर्चा, पहली बार साथ नजर आएंगे जय रंधावा और शहनाज़ गिल पश्चिम बंगाल में सरकारी योजनाओं का लाभ केवल पात्र लोगों को मिलेगा : सुवेंदु अधिकारी शिलांग में पूर्वोत्तर भारत इंफ्रास्ट्रक्चर समिट 2026 का नितिन गडकरी ने किया शुभारंभ धरना, प्रदर्शन और रैली करने पर रोक लगाना बीजेपी सरकार का तुगलकी फरमान : चौधरी अभय सिंह चौटाला बीकानेर में कार-ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत, एक बालिका गंभीर रूप से घायल कार्गो-एमआरओ केंद्र बनेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अब ‘कुबेर’ भी आना चाहते हैं जेवर : योगी आदित्यनाथ जनजातीय संग्रहालय, केलांग में आज जिला लाहौल-स्पीति के नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों एवं उप-प्रधानों का शपथ ग्रहण आयोजित रॉबर्ट फिको ने ऐतिहासिक उपलब्धि पर पीएम मोदी को बधाई दी सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पंचायत प्रतिनिधियों से चिट्टे के विरुद्ध अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया कुपवी क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से की भेंट आम आदमी पार्टी के परिवार का हुआ विस्तार

 

धरना, प्रदर्शन और रैली करने पर रोक लगाना बीजेपी सरकार का तुगलकी फरमान : चौधरी अभय सिंह चौटाला

25 सितंबर को स्वर्गीय चौधरी देवीलाल की जयंती पर बड़ी रैली करेंगे, सरकार में दम है तो रोक कर दिखाए

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Jun 2026

Last updated on: Jun 15, 2026, 17:13 IST

इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर कहा कि 10 जून को हरियाणा सरकार की तरफ से रैली, धरना प्रदर्शन आदि पर लगाई रोक प्रजातंत्र के खिलाफ है। पुराने वक्त में राजा महाराजा ऐसे एक तरफा फैसला करते थे, लेकिन प्रजातंत्र में जनता से पूछ कर फैसले किए जाते हैं। जनता के नुकसान और फायदे के आकलन के बाद ऐसे आदेश जारी होने चाहिए। 

इस तरह का एक तरफा फैसला लोकतंत्र का गला घोटना हैं। इस आदेश को जारी करने के बाद सरकार का दोहरा चरित्र जनता के सामने आ गया है। एक तरफ बीजेपी की नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने पूरे प्रदेश के दौरे का प्रोग्राम बनाया है। 

वही खुद मुख्यमंत्री नायब सैनी और उनकी कैबिनेट के कई सदस्य पूरे लाव लश्कर के साथ आजकल पंजाब में चुनावी प्रचार पर है। हरियाणा में राजनीतिक दलों पर धरना प्रदर्शन रैलियों पर रोक लगाकर खुद प्रचार कर रहे हैं। हिसार जिले के चैनत गांव में सैकड़ों लोग पानी के लिए धरना दे रहे हैं। 

सरकार ने बिना पूछे खेतों में से पाइपलाइन बिछा दी लेकिन गांव को पानी नहीं दिया। हम सरकार को खुला चैलेंज देते हैं कि 25 सितंबर को देवीलाल की जयंती पर बड़ी रैली करेंगे जिसमें लाखों की संख्या में लोग आएंगे। किसी में हिम्मत हो तो रोक कर दिखाएं। 

तब हम बताएंगे कि लोकतंत्र क्या होता है। सरकार अजीब तरह की रोक लगाकर किसानों और व्यापारियों को भी परेशान कर रही है। अब किसानों और व्यापारियों को 200 लीटर से ज्यादा का डीजल नहीं मिलेगा। जिससे किसानों और व्यापारियों को बड़ी परेशानी होगी। 

सरकार ने पहले भी एक तरफा फरमान जारी किए हैं। लेकिन इनेलो के दबाव में उन्हें वापस भी लिया है। इससे पहले सरकार ने बुढ़ापा पेंशन पर रोक, गेहूं खरीद पर अलग-अलग शर्तें लागू करना जैसी पाबंदियां लगाई थी। बीजेपी सरकार आज दिखावे में ज्यादा विश्वास कर रही है। 

प्रधानमंत्री के आह्वान पर मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने साइकिल पर चलना शुरू किया। यह ड्रामा सिर्फ एक दिन ही चला। एक मंत्री ने 5 से 6 साइकिल खरीदी। एक साइकिल की कीमत 50 हजार से 1 लाख रुपए थी। इस पर सारा खर्च जनता के पैसे का हुआ।

सरकार एक तरफ कहती है कि जनता सोना ना खरीदे। हमारे सदियों पुरानी परंपरा है की बेटी की शादी में सोना दिया जाता है। इस दौरान इनेलो के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरएस चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, प्रदेश प्रवक्ता डॉ सतबीर सैनी, करण चौटाला और कार्यालय सचिव नछत्तर सिंह मलहान प्रेस वार्ता में मौजूद रहे।

अभय सिंह चौटाला ने आगे कहा कि इस बार जनगणना का जो कार्य जारी है। जनगणना में सरकार ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की गिनती तो कर रही है। लेकिन सरकार ने साजिश के तहत ओबीसी के कॉलम को समाप्त कर दिया है। जबकि सरकार जाति जनगणना की बात करती है।

मुख्यमंत्री का सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ ‘‘भारत भाग्य विधाता’’ फिल्म देखने पर भी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री पूरी तरीके से वेले हैं। इसलिए उन्होंने अभिनेत्री कंगना के साथ उनकी फिल्म देखी। कंगना रनौत देश की सबसे विवादित सांसद है। 

कंगना यह सब अपनी फिल्म के ऊपर टैक्स माफ करवाने के लिए कर रही है। क्योंकि उत्तर भारत में फिल्मों से सबसे ज्यादा टैक्स हरियाणा में मिलता है। राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार आज हरियाणा में कानून व्यवस्था खराब है। 

पहले पंजाब नशे के मामले में नंबर वन था लेकिन अब हरियाणा नंबर वन होता जा रहा है। जनता प्रदर्शन भी करती है लेकिन सरकार पर कोई असर नहीं होता। सबसे ज्यादा अपराध मुख्यमंत्री नायब सैनी के जिले में हो रहा है सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है।

मोदी सरकार के 12 साल होने पर अभय सिंह चौटाला ने उठाए सवाल। सरकार एक तरफ तो 12 साल पूरे होने का जश्न मना रही है प्रधानमंत्री कहते हैं की जनता सफर कम करें । वर्क फ्रॉम होम करें। लेकिन मोदी खुद हवाई जहाज लेकर तीसरे दिन विदेश में जा रहे हैं। 

पीएम के दौरे पर जनता का करोड़ों रुपए खर्च होता है। यह पैसा जनता के हित में खर्च हो तो अच्छा है। अभय सिंह चौटाला ने कांग्रेस पर भी साधा निशाना। आज हरियाणा की जनता एक तरफ बीजेपी की गलत नीतियों से परेशान है। वहीं कांग्रेस के बीजेपी प्रेम से भी परेशान है। 

कांग्रेस का बीजेपी के पक्ष में प्रेम, प्रदेश को कमजोर कर रहा है। 2028 में राज्यसभा का चुनाव है देखना उसमें कांग्रेस के हक में 8 विधायक भी नहीं बचेंगे। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि मानसून सर पर आ चुका है। लेकिन प्रदेश में बरसात की पानी निकासी चैनल की सफाई नहीं हुई है। 

मेरे हल्के डबवाली में ड्रेन नंबर 6 टूटी पड़ी है। जगह-जगह गंदगी रुकी है, अधिकारियों ने कागज में ड्रेन को साफ कर पैसा डकार लिया।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD