Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर

 

मलेशिया में अगवा भारतीय व्यापारियों को छुड़ाया गया : सुषमा स्वराज

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Aug 2018

Last updated on: Aug 08, 2018, 00:00 IST

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि अगस्त के शुरुआत में अपहृत दो व्यापारियों को मुक्त करवा लिया गया है। सुषमा स्वराज ने मंगलवार देर रात ट्वीट कर कहा, “व्यापारिक उद्देश्यों के लिए मलेशिया गए आर.पी. वैद्य और के.पी. वैद्य का 3 अगस्त को अपहरण कर लिया गया था।”उन्होंने कहा, “मुझे यह बताने में खुशी हो रही है कि हमारे उच्चायुक्त मृदुल कुमार व उनकी टीम के प्रयासों के साथ मलेशिया पुलिस ने 6 अगस्त को दोनों भारतीयों की रिहाई को सुनिश्चित किया।” मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के डोम्बिवली में फिश एक्सपोर्ट कंपनी चलाने वाले वैद्य बंधुओं ने 1 अगस्त को मलेशिया पहुंचने के बाद अपने परिजनों को सूचित किया था कि उन्हें अज्ञात लोगों ने अगवा कर लिया है और फिरौती के तौर पर 1 करोड़ रुपये मांग रहे हैं। इसके बाद उनके परिजनों ने भारत में पुलिस से मदद मांगने के अलावा सुषमा स्वराज और मलेशिया स्थित भारतीय दूतावास से मदद मांगी। एक अन्य ट्वीट में सुषमा स्वराज ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) तट पर एक जहाज में बिना वातानुकूलन और बिजली के अभाव में हीटस्ट्रोक से जूझ रहे दो भारतीयों को वापस भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा, “हम फुजाइराह से एमवी महर्षी वामदेवा के चालक दल के सदस्य रोहित पाल और ऋषभ गुप्ता को वापस बुला रहे हैं।”

 

Tags: Sushma Swaraj

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD