Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को सम्मान देने के लिए जिला प्रशासन की ओर से बेहतरीन पहल

स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों का सम्मान मुहिम शुरु , परिवार हर बुधवार डिप्टी कमिश्रर को समस्याओं से करवा सकते है अवगत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 08 Aug 2018

Last updated on: Aug 08, 2018, 00:00 IST

स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों की सम्मान सहित समस्याओं का हल करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों का सम्मान मुहिम शुरु  कर एक बेहतरीन पहल की गई है, जिसके अंतर्गत हर बुधवार डिप्टी कमिश्रर स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों की समस्याएं सुनेंगे। आज इस मुहिम की शुरु आत करते हुए डिप्टी कमिश्रर श्रीमती ईशा कालिया ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों के साथ जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में एक विशेष मुलाकात की, इस दौरान जहां उनकी समस्याएं सुनी गई, वहीं उनके जल्द समाधान का भरोसा भी दिया।ईशा कालिया ने कहा कि सिर्फ बुधवार ही नहीं स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार किसी समय भी उनसे मिल कर मुश्किलों से अवगत करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इन परिवारों की महत्ता हर दिन है, इस लिए जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में पूरा सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने परिवारों को संबोधित करते हुए कहा कि उनके परिवार के सदस्यों की ओर से दी गई कुर्बानियों के कारण है कि आज हम आजादी का आनंद ले रहे है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों की जमीनों पर कोई नाजायज कब्जा नहीं होने दिया जाएगा और न ही कोई और धक् केशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।डिप्टी कमिश्रर ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों का कभी भी ऋण उतारा नहीं जा सकता, इस लिए स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को सरकारी कार्यालयों में पूरा मान सम्मान सुनिश्चि बनाने के लिए जिला प्रशासन वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि परिवारों को अलग-अलग योजनाओं के अंतर्गत सुविधाएं प्रदान करने के लिए पंजाब सरकार गंभीर है और इसी गंभीरता के कारण ही सरकार की ओर से घर-घर रोजगार योजना शुरु  की गई है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार से संबंधित योज्य व्यक्ति  घर-घर रोजगार योजना पोर्टल पर नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

इसके अलावा यदि अप्लाई दौरान कोई समस्या आती है, तो जिले के रोजगार कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से रोजगार मेले भी लगाए जा रहे हैं, जिसके अंतर्गत स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को विशेष तवज्जों दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग व्यक्ति यों की सुविधाओं के लिए हर वीरवार दिव्यांगों का सत्कार मुहिम भी शुरु  की गई है। उन्होंने कहा कि इस मुहिम के अंतर्गत हर वीरवार एक सब डिवीजन में कैंप लगा कर दिव्यांग व्यक्तियों के लिए यू.डी.आई.डी, पहचान पत्र, दिव्यांग सर्टिफिकेट आदि के अलावा स्वास्थ्य सुविधाएं भी प्रदान की जा रही है।श्रीमती ईशा कालिया ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को पूरा मान सम्मान देने के लिए नई शुरु आत की गई है और इसमें स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों की शमूलियत बहुत जरु री है। उन्होंने कहा कि आपसी तालमेल से ही समस्याओं से निपटा जा सकता है। उन्होंने कहा कि परिवारों को सुविधाएं प्रदान करना ही आजादी के परवानों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी व जिला प्रशासन इसके लिए वचनबद्ध है।इस अवसर पर जिला फ्रीडम फाइटर उत्तराधिकारी संस्था के प्रधान श्री गुरदेव सिंह कोटफतूही ने जिला प्रशासन की ओर से किए गए इस प्रयास की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से उठाए गए इस कदम से स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार काफी खुश है। इस मौके पर सहायक कमिश्नर(सामान्य) श्री रणदीप सिंह हीर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री मंजीत सिंह, श्री प्रभ सिंह, श्री हीरा लाल पुरी, श्री जसपाल सिंह, श्री गुरमेल सिंह हारटा, श्री सतवंत सिंह,  श्री अमनदीप सिंह, कैलाश रानी, श्री अमन सिंह धूतकलां, श्री अमरीक सिंह, जैमल सिंह व अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के पारिवारिक सदस्य भी उपस्थित थे। 

 

Tags: DC Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD