Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव

 

भारत व किर्गिस्तान ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इसिक कुल (किर्गिस्तान) , 04 Aug 2018

Last updated on: Aug 04, 2018, 00:00 IST

भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और किर्गिस्तान के विदेश मंत्री एर्लान अब्देलदाएव ने यहां शनिवार को भारत और किर्गिस्तान के बीच द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की। भारतीय विदेश मंत्रालय ने बैठक के बाद एक बयान में कहा, “बैठक के दौरान, राजनीतिक और संसदीय आदान-प्रदान, सैन्य व सुरक्षा, विज्ञान व प्रौद्योगिकी, आर्थिक, स्वास्थ्य व पर्यटन समेत द्विपक्षीय संबंधों की पूरे परिप्रेक्ष्य में चर्चा हुई।”बयान के अनुसार, “दोनों मंत्रियों ने वर्ष 2015 और 2016 में उच्चस्तरीय दौरे के दौरान लिए गए निर्णय और चीन के क्विंगडाओ में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) से इतर चर्चा के आधार पर द्विपक्षीय संबंध में हुई प्रगति पर संतोष जताया।”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जुलाई 2015 में किर्गिस्तान का दौरा किया था और तत्कालीन किर्ग राष्ट्रपति अलमाजबेक अतामबाएव ने दिसंबर 2016 में भारत का दौरा किया था। 

बयान के अनुसार, “सुषमा स्वराज ने किर्गिज गणराज्य को वर्ष 2018-19 में एससीओ की अध्यक्षता करने के लिए बधाई दी और किर्गिस्तान में 2019 में होने वाले एससीओ सम्मेलन के सफलतापूर्वक संचालन के लिए पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।”मंत्रालय के बयान के अनुसार, “दोनों मंत्रियों ने क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व के अन्य विषयों पर भी चर्चा की।”सुषमा स्वराज मध्य एशिया में तीन देशों के दौरे के दूसरे चरण के अंतर्गत शुक्रवार को कजाकिस्तान के दौरे के बाद यहां पहुंचीं। इसके बाद वह उज्बेकिस्तान जाएंगी। यहां आने के तुरंत बाद उन्होंने किर्ग राष्ट्रपति सूरोनबोई जीनबेकोव से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, “सभी क्षेत्रों में हमारे द्विपक्षीय संबंध को बढ़ाने और इसमें नई जान फूंकने के लिए कदम उठाने पर चर्चा हुई।”

 

Tags: Sushma Swaraj

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD