Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रधानमंत्री ने न्यू इंडिया कॉन्क्लेव को संबोधित किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Jul 2018

Last updated on: Jul 17, 2018, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में आज वाई4डी न्यू इंडिया कॉन्क्लेव को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि देश आज बदलाव के दौर से गुजर रहा है। यह बताते हुए कि भारत आज दुनिया में सबसे अधिक रफ्तार से विकास करने वाली अर्थव्यवस्था है, प्रधानमंत्री ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय रिपोर्ट के अनुसार भारत में गरीबी रिकॉर्ड रफ्तार से घट रही है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल इनेबलर की भूमिका निभा सकती है जबकि युवा न केवल उपलब्ध संभावनाओं का फायदा उठा रहे हैं, बल्कि वे खुद के लिए नई संभावनाएं भी सृजित कर रहे हैं।प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं की आकांक्षाओं और ताकत की ही तरह भारत बड़ी-बड़ी परिवर्तनकारी पहल कर रहा है। इस संदर्भ में उन्होंने कुछ उदाहरण दिए जैसे: 3 करोड़ बच्चों का टीकाकरण, पिछले 4 साल के दौरान 1.75 लाख किलोमीटर ग्रामीण सड़क का निर्माण, प्रत्येक गांव तक बिजली की पहुंच, अक्टूबर 2017 से अब तक 85 लाख घरों का विद्युतीकरण, 4.65 करोड़ गरीब परिवारों को गैस कनेक्शन और पिछले 4 साल के दौरान गरीबों के लिए 1 करोड़ से अधिक मकानों का निर्माण। उन्होंने कहा कि ये बड़े आंकड़े इसलिए संभव हो सके हैं क्योंकि भारत में 800 मिलियन लोग 35 वर्ष से कम आयु के हैं।प्रधानमंत्री ने देश के उन तमाम नेताओं का उदाहरण दिया जो महज साधारण पृष्ठभूमि से आते हुए आज शीर्ष पदों तक पहुंचे हैं। 

उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि न्यू इंडिया के युवा क्या चाहते हैं।प्रधानमंत्री ने कहा कि माहौल में बदलाव का दायरा केवल राजनीतिक तक ही सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि शीर्ष प्रशासनिक सेवाओं में अब तमाम युवा ग्रामीण एवं छोटे शहरों की पृष्ठभूमि से आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमा दास और उनकी तरह खेल पदक जीतने वाले अन्य युवा न्यू इंडिया का प्रतिनिधित्व करते हैं।प्रधानमंत्री ने कहा कि यंग इंडिया को लगता है ‘कुछ भी संभव है! सब कुल हासिल किया जा सकता है’।प्रधानमंत्री ने कहा कि साइलोज को अब समाधान पर जोर के साथ बदला जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब देश की जरूरतों को समझने और लोगों के जीवन को आसान बनाने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भारतमाला, सागरमाला, मुद्रा, स्टैंड-अप इंडिया और आयुष्मान भारत जैसी सरकार की योजनाएं और कार्यक्रम किस प्रकार देश की विभिन्न जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से तैयार किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार नवाचार और अनुसंधान को काफी महत्व दे रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि युवा डिजिटल भुगतान को रफ्तार दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में युवाओं की ताकत और उत्साह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि न्यू इंडिया के लिए आज की पीढ़ी के युवाओं को भी वही भूमिका निभानी होगी।     

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD