Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बागवानी के लिए वरदान साबित हो रहा सैंटर आफ एक्सीलेंस फार फ्रूट्स

मिशन तंदुरु स्त पंजाब मुहिम में जान फूंक रहे हैं उच्च क्व वालिटी के पौधे से पैदा हो रहे रोग-मुक्त पौष्टिक फल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 15 Jul 2018

Last updated on: Jul 15, 2018, 00:00 IST

सरकार की ओर से होशियारपुर के गांव खनौड़ा में करोड़ों रु पये की लागत से स्थापित किए गए सैंटर आफ एक्सीलेंस फार फ्रू टस जहां किसानों के लिए लाभप्रद साबित हो रहा है, वहीं मिशन तंदुरुस्त पंजाब मुहिम में एक नई जान फूंकने में कामयाब हो सका है। सैंटर से सप्लाई किए जा रहे उच्च क्वालिटी के नींबू जाति के पौधों की काश्त से किसानों को चोखा मुनाफा होरहा है। इसके साथ इन पौधों से पैदा हो रहे रोग मुक्त  पौष्टिक फल जन स्वास्थ्य को तंदुरु स्ती प्रदान करने में सफल हो रहे हैं। यह जानकारी अतिरिक्त  जिलाधीश(सामान्य) अनुपम कलेर ने दी। उन्होंने कहा कि सरकार  की ओर से इंडो- इजरायल वर्क प्लान के अंतर्गत राष्ट्रीय बागवानी मिशन के अंतर्गत 10.40 करोड़ रुपये की लागत से सैंटर आफ एक्सीलेंस फार फ्रूट्स (नींबू जाति) खनौड़ा, होशियारपुर में स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस प्रोजैक्ट में इजरायल से मैंडरिन ग्रुप की 8 किस्में व अमरीका से स्वीट आरेंज की 10 किस्में लगाई गई हैं,जबकि ग्रेप फ्रू ट की किस्म स्वीटी भी इजरायल से लाकर स्क्रीन हाउस में लगाया गया है। पंजाब  सहित दूसरे राज्यों में भी नींबू जाति की प्रचलित किस्मों को इजरायली तकनीक से लगाया गया है।  इन किस्मों को अलग-अलग जड़ मुड्डा(रु ट स्टाक) (जट्टी खट्टी, कैरिजो, रंगपुर लाइम, एक्स-639 व वोलकैमरलैमन) पर प्यूंद पौधों को इजरायली तकनीक के साथ बैडों पर लगाया गया है। उन्होंने बताया कि सेंटर से जल्द ही पकने वाली किस्म डेजी के पौधे अमरीका से लाए गए जड़ पौधे पर तैयार करके किसानों को दिए जाते हैं। 

डेजी किस्म का फल नवंबर माह में पक कर तैयार होने के कारण नींबू जाति के फल की उपलब्धता का स्पैन लंबा हो गया है। इसके अलावा पी.ए.यू लुधियाना की ओर से तैयार की लो- सीडिड(पी.ए.यू किन्नू-1) किन्नू किस्म के पौधे भी तैयार करके इस साल किसानों  को दिए जाएंगे। अनुपम कलेर ने बताया कि इस प्रोजैक्ट के अंतर्गत नींबू जाति के अच्छी किस्म के बीमारी रहित पौधों को तैयार किया जा रहा है, जिससे मिशन तंदुरु स्त पंजाब को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने फसली विभिन्नता पर जोर देते हुए कहा कि किसान फसली चक्कर से निकल कर बागवानी की काश्त करने जैसे प्रयास करें ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सके व आम जनता की तंदुरु स्ती के लिए उनको पौष्टिक फल मुहैया करवाए जा सकें। उन्होंने कहा कि जिले का पानी, हवा व जमीन का प्राकृतिक तौर पर नींबू जाति के फलों की काश्त के लिए बहुत उपयुक्त है। इस लिए किसान नई तकनीकें अपना कर इस धंधे को फायदेमंद बना सकते हैं। किसान नई तकनीकों संबंधी बागवानी विभाग व विभाग के अंतर्गत चल रहे सैंटर आफ एक्सीलेंस फार फ्रु ट्स का लाभ ले सकते हैं।एडीसी ने बताया कि सैंटर की ओर से अब तक लगभग 70 हजार नींबू जाति के पौधे तैयार करके किसानों को दिए जा चुके हैं, जबकि हर वर्ष किसानों को 50 हजार पौधे दिए जाएंगे। 

उन्होंने बताया कि  प्रोजेक्ट में जड़ मुड्डा की नर्सरी तैयार करने के लिए एक हाई टैक पोली हाऊस व प्यूंद किए हुए पौधों को रखने के लिए तीन नैट हाउस स्थापित किए गए हैं। खुले खेतों में बैडों पर लगी अलग-अलग किस्मों को सिंचाई व खादों आदि आटोमेशन सिस्टम का उपयोग किया जाता है।  बागवानी विभाग होशियारपुर के डिप्टी डायरेक्टर डा. नरेश कुमार ने कहा कि पंजाब में इस समय फलों के कुल रकबे में लगभग 66 प्रतिशत रकबा नींबू जाति के फलों के अंतर्गत है। उन्होंने कहा कि यह सैंटर बनने के बाद बागवानों के खेतों में नींबू जाति के फलों की क्वालिटी व पैदावार में सुधार आया है व उनके प्रति यूनिट मुनाफे में वृद्धि हुई है। यह सैंटर बनने से किन्नू फसल के मोनोकल्चर को तोड़ कर नींबू जाति फसलों में विभिन्नता लाने के लिए बहुत फायदेमंद साबित हुआ है। इस सेंटर से अब तक लगभग 400 से अधिक किसानों को नए बाग लगाने संबंधी, खादों व पानी ड्रिप के माध्यम से देना, पौधों की कांट-छांट करना, कीड़े मकौड़े व बीमारी की रोकथाम करना व फलों को तोडऩे के बाद संभाल करने आदि विषयों पर ट्रेनिंग देकर उनके बागों में सुधार किया गया है। उन्होंने बताया कि सैंटर में नींबू जाति के फलों की ग्रेडिंग व वैक्ंिसंग के लिए पैक हाउस का निर्माण किया गया है व ग्रेडिंग वैक्ंिसग लाइन लगने के बाद किसानों को ग्रेडिंग व वैक्सिंग संबंधी ट्रेनिंग भी दी जाएगी। इस लिए यह सेंटर बागवानों के लिए वरदान साबित हो रहा है।  

 

Tags: Tandarust Punjab , DC Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD