Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

मेनका संजय गांधी ने राज्‍यों से ‘घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम (पीडब्‍ल्‍यूडीवीए), 2005’ का प्रभावकारी क्रियान्‍वयन सुनिश्चित करने का अनुरोध किया

पर्याप्‍त संख्‍या में संरक्षण अधिकारियों को नियु‍क्‍त किया जाना चाहिए और इसके साथ ही उनके विवरण सार्वजनिक रूप से उपलब्‍ध कराए जाने चाहिए : मेनका संजय गांधी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Jul 2018

Last updated on: Jul 13, 2018, 00:00 IST

परिवार में घरेलू हिंसा का सामना करने वाली महिलाओं को तत्काल सुरक्षा और राहत प्रदान करने के लिए केन्‍द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी ने गुरुवार को सभी मुख्‍यमंत्रियों को पत्र लिखकर ‘घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम (पीडब्‍ल्‍यूडीवीए), 2005’ के प्रावधानों का प्रभावकारी क्रियान्‍वयन सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।श्रीमती मेनका संजय गांधी ने विशेषकर राज्‍यों से आग्रह किया है कि पर्याप्‍त संख्‍या में अधिनियम के स्‍वतंत्र प्रभार के साथ संरक्षण अधिकारियों (पीओ) की नियुक्ति की जानी चाहिए और इसके साथ ही उनके विवरण सार्वजनिक रूप से उपलब्‍ध कराए जाने चाहिए, ताकि कोई भी पीडि़त महिला उनसे संपर्क कर सके। उन्‍होंने कहा, ‘यह जानकारी मेरे संज्ञान में आई है कि ज्‍यादातर राज्‍यों में अन्‍य विभागों के अधिकारियों को ही यह जिम्‍मेदारी अतिरिक्‍त प्रभार के रूप में सौंप दी गई है। किसी भी महिला के अपने घर से बाहर आकर शिकायत दर्ज कराने में आने वाली व्‍यावहारिक दिक्‍कतों को ध्‍यान में रखते हुए यह अत्‍यंत आवश्‍यक है कि हम और भी अधिक संख्‍या में संरक्षण अधिकारियों की नियुक्ति करें।’मंत्री महोदया ने कहा कि संरक्षण अधिकारियों को सुचारू रूप से काम करने के लिए पृथक बजट का आवंटन किया जाना चाहिए ताकि पीड़ितों को सहयोग प्रदान किया जा सके, कर्मियों की क्षमता में वृद्धि की जा सके तथा जागरूकता फैलाई जा सके।श्रीमती गांधी ने कहा कि महिलाओं की सहूलियत के लिए अधिनियम के फॉर्म संख्या-IV का स्थानीय भाषाओं में अनुवाद किया जाना चाहिए। फॉर्म संख्या-IV में महिलाओँ के अधिकारों का वर्णन किया गया है।श्रीमती गांधी ने कहा, ’प्रत्येक महिला को हिंसामुक्त जीवन जीने का अधिकार है। मैं व्यक्तिगत तौर पर आपसे आग्रह करती हूं कि आप महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा की रोकथाम के लिए ठोस कार्रवाई प्रारंभ करें और अधिनियम के प्रभावकारी कार्यान्वयन के माध्यम से महिलाओं के अधिकारों का संरक्षण सुनिश्चित करें।’

 

Tags: Maneka Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD