Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रधानमंत्री ने जम्मू कश्मीर के एनआरएलएम स्व सहायता समूहों से वार्तालाप किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 12 Jul 2018

Last updated on: Jul 12, 2018, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज  विडियो कान्फ्रैस के माध्यम से दीन दयाल अंत्योदेश्योजना- राश्ट्रीय ग्रामीण लाईवलीहुड मिशन के अंतर्गत जम्मू कश्मीर राज्य ग्रामीण लाईवली हुड मिशन (उम्मीद) द्वारा प्रोत्साहित स्व सहायता समूहों के सदस्यों से बातचीत की। स्व सहायता समूहों ने प्रधानमंत्री को जम्मू कश्मीर राज्य ग्रामीण लाईवली हुड मिशन (उम्मीद) के अंतर्गत उनके द्वारा की जा रही गतिविधियों एवं उनके जीवन पर इसके प्रभाव के बारे में बताया। सदस्यों ने अपनी अलग अलग सफलता की कहानियां व इस कार्यक्रम के अंतर्गत हासिल अनुभव के बारे में बताया। उन्होंने यह भी बताया कि किस तरह से यह मिशन उनके लिए गरीबी से बाहर आने में सहायक सिद्ध हो रहा है। इन समूहों की सराहना करते हुए मोदी ने कहा कि यह सब महिलाएं उद्यमशीलता एवं सम्पर्ण का उदाहरण है। 

उन्होंने कहा कि यह स्व सहायता समूह देश के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस मिशन ने अब 600 जिलों के 4884 ब्लाकों में 5 करोड से अधिक महिलाओं को 45 लाख स्व सहायता समूहों को गतिशील किया है। इसके अतिरिक्त 2.48 लाख ग्रामीण संस्थाओं एवं 20,000 कलस्टर स्तरीय फेडरेशनों को प्रोत्साहित किया है। उन्होंने कहा कि इस समय मे प्रत्येक राज्य में एक राज्य  ग्रामीण लाईवली हुड मिशन स्थापित है जिस के अंतर्गत विभिन्न स्तरों पर लगभग 20000 पेशेवरों द्वारा महिला संस्थाओं को प्रषिक्षण एवं क्षमता निर्माण तथा सम्बंधित सहयोग दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जम्मू कश्मीर राज्य ग्रामीण लाईवली हुड मिशन (उम्मीद) के अंतर्गत अब तक जम्मू कश्मीर के 70 ब्लाकों में 28,000 स्व सहायता समूहों का गठन किया गया है।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD