Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'आप' पंजाब ने यू.टी. कालेज में दाखिले हेतु नए मापदंड निर्धारित करने की मांग की

कालेज की दाखिला प्रणाली पंजाब और हरियाणा के लिए पक्षपाती- कंवर संधू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Jul 2018

Last updated on: Jul 11, 2018, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के विधायक विंग के प्रवक्ता और हलका खरड़ से एम.एल.ए. कंवर संधू ने मांग करते हुए कहा कि 2018 -2019 के अकादमिक सैशन के लिए चण्डीगढ़ में सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त कालेजों में मौजूदा मापदण्डों के अंतर्गत दाखिलों पर रोक लगानी चाहिए और नए मापदंड अपनाने चाहिए। पंजाब और हरियाणा के विद्यार्थियों के दाखिले 60 -40 के रेशौ के आधार पर होने चाहिएं, क्योंकि चण्डीगढ़ पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों की राजधानी है जो विद्यार्थी यू.टी. स्कूलों से पास हो कर निकलते हैं उनको भी कालेज में दाखिला दिया जाना चाहिएं।  विधायक संधू ने कहा कि मौजूदा प्रणाली पंजाब और हरियाणा के साथ भेदभाव कर रही है, भले ही चण्डीगढ़ पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी है। मौजूदा समय में सरकारी कालेजों में 85 प्रतिशत सीटें उन विद्यार्थियों के लिए आरक्षित हैं जो चण्डीगढ़ के स्कूलों से पास हैं। पंजाब और हरियाणा के स्कूलों के विद्यार्थी सिर्फ बाकी की 15 प्रतिश्त सीटों के ही योग्य हैं, जबकि यह 15 प्रतिश्त सीटें सभी देश के लिए हैं। संधू ने ध्यान दिलाया कि कालेज के दाखिले में बी.सी. और ओ.बी.सी. के विद्यार्थियों के लिए आरक्षण नहीं है। यू.टी. प्रशासन न सिर्फ भारत सरकार के नियमों की उलंघना कर रहा है, बल्कि दो राज्यों और पंजाब यूनिवर्सिटी के नियमों की भी उलंघना कर रहा है। 

उन्होंने कहा कि एस.सी. /एस.टी., बी.सी. और ओ.बी.सी. के लिए राष्ट्र व्यापक आरक्षण व्यवस्था की पालना की जानी चाहिए। इस दौरान विधायक ने मांग करते कहा कि वह पंजाब के राज्यपाल और यू.टी. प्रशासन, श्री वी. पी. सिंह बदनौर को भी इस मामले सम्बन्धित एक चि_ी लिखी है कि समूह कालेजों में दाखिला प्रक्रिया को रोका जाए और नई प्रणाली को लागू किया जाए जो पंजाब और हरियाणा के विद्यार्थियों के साथ इंसाफ करती हो। चण्डीगढ़ में दाखिला प्रणाली 10 सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त कालेजों को प्रभावित करती है। इस में सरकारी कालेज फार मैन, गवर्नमैंट कालेज फार गर्लज, डी.ए.वी. कालेज, एसडी कालेज और एसजीजीएस कालेज शामिल हैं। संधू ने पंजाब के मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह को इस मामले को उच्च स्तर पर उठाने की अपील करते हुए बताया कि दाखिले की मांग तब उठी है, जिस समय पंजाब के मुख्य मंत्री ने यू.टी. प्रशासन की तरफ से अपना अलग से कर्मचारियों के लिए काडर बनाने का फैसला लागू किया हुआ है, जिस पर मुख्यमंत्री ऐतराज जताया है। इस नए काडर के अंतर्गत पंजाब और हरियाणा का 60 -40 का रेशौ है जिस को नकार दिया है। संधू ने कहा कि उक्त पूरा मसला बहुत ही गंभीर है। यू.टी. प्रशासन ने कालेज दाखिले हेतु 85 -15 की प्रणाली कुछ साल पहले लागू की थी। 'आप' नेता ने यह भी कहा कि अगर यू.टी. प्रशासन ने हमारी बात न मानी तो हम इंसाफ लेने के लिए पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट का दरवाजा भी कमा खट खटाएंगे।

 

Tags: Kanwar Sandhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD