Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब को लूटने वालों के विरुद्ध जांच कमीशन गठित करे कैप्टन सरकार -आप

‘वाईट पेपर ’ जारी करने की समय सीमा हो निर्धारित, दायरा पिछले 20 सालों तक बढ़ाया जाये -फूलका

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगड़ , 29 Mar 2017

Last updated on: Mar 29, 2017, 00:00 IST

पंजाब विधान सभा में मुख्य विरोधी पक्ष आम आदमी पार्टी और लोक इन्साफ पार्टी गठजोड ने कैप्टन अमरिन्दर सिंह सरकार से मांग की है कि पिछले 10 साल पंजाब को लूट कर बर्बाद करने के लिए जिम्मेदार लोगों का पर्दाफाश करने के लिए जांच कमीशन गठित करे जिसकी निगरानी हाई कोर्ट का जज करे। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि पंजाब के वित्तीय हलातों पर जो वाइट पेपर पंजाब सरकार ला रही है उसकी समय सीमा तय हो और उसका दायरा पिछले 20 सालों तक बढ़ाया जाए ताकि इस दौरान राज करने वाली सभी गुटों की भूमिका पंजाब के लोग जान सकें। आम आदमी पार्टी और लोक इन्साफ पार्टी गठजोड ने सत्ताधारी पक्ष पर सदन में सीटों के बटवारे में पक्षपात और तानाशाही रवैया अपनाने का दोष लगाते हुए, जहां नारे बाजी की वहीं रोष के तौर पर स्पीकर की कुर्सी के सामने ‘स्पीकर वैल’ में धरना भी दिया।विरोधी पक्ष के नेता एच.एस. फूलका ने वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल की तरफ से पंजाब के वित्तीय संकट संबंधी वाइट पेपर जारी करने के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए मांग रखी कि वाइट पेपर जारी करने की समय सीमा निर्धारित की जाये ताकि पंजाब को लूटने वाले लूट का पैसा बाहर न भेज सकें। इस लिए सरकार जल्दी से जल्दी अपेक्षित कानून बनाए। 

इस मामले में आम आदमी पार्टी सरकार की पूरी मदद करे। उन्होंने यह भी कहा कि वाइट पेपर का दायरा पिछले 20 साल तक बढ़ाया जाये ताकि इस दौरान राज करने वाली सभी गुटों की भूमिका पंजाब के लोग जान सकें। इस उपरांत मीडिया के साथ बातचीत करते फूलका ने कहा कि पंजाब को लूटने वालों पर कार्यवाही शुरू करने के लिए वाइट पेपर का इन्तजार नहीं किया जाना चाहिए, जांच कमीशन इनके विरुद्ध तुरंत कार्यवाही करे।पार्टी के सीनियर नेता और चीफ विप्प सुखपाल सिंह खहरा ने कहा कि मचाई गई लूट कारण पंजाब 2 लाख करोड़ रुपए का ऋणी हो गया है। जिन लोगों ने पंजाब को 10 साल लूटा और रेत माफिया समेत हर तरह का माफिया और भ्रष्टाचार किया। उनके विरुद्ध हाई कोर्ट के जज की निगरानी में जांच कमीशन गठित किया जाये। खहरा ने कैप्टन अमरिन्दर सिंह सरकार की तरफ से बड़ी संख्या में सलाहकारों की टीम रखने और मंत्रियों के रुतबे देने का विरोध करते हुए कहा कि कैप्टन सरकार अपने वित्तीय हालत सुधारने के दावों के उलट चल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास सलाह देने के लिए बड़ी संख्या में अफसर मौजूद हैं, यदि फिर भी सलाहकारों की सलाह लेनी है तो सरकारी खजाने पर बिना बोझ डाले सेवा के तौर पर मुफ्त ली जाए। 

आप और लोक इन्साफ पार्टी के गठबंधन से डरती है कांग्रेस सरकार -फूलका

मुख्य विरोधी पक्ष के नेता ऐच.ऐस. फूलका ने बुधवार को विधान सभा में बैंस भाइयों को बोलने का मौका न दिए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पंजाब की कैप्टन अमरिन्दर सिंह सरकार आम आदमी पार्टी और लोक इन्साफ पार्टी के गठबंधन से इतना डर गई है कि दोनों को सदन में इकठ्ठा नहीं बैठने दिया जा रहा है। जिस कारण आप और लोक इन्साफ पार्टी के विधायकों को मजबूर हो कर सदन में रोष जाहिर करना पड़ा। शैसन के बाद सभी विधायकों की मौजूदगी में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए एच.एस. फूलका, सुखपाल सिंह खहरा, कंवर संधू और सिमरजीत सिंह बैंस ने सत्ताधारी पक्ष पर विधान सभा में पुरानी परंपरा को तोड़ कर तानाशाही रवैया अपनाने का दोष लगाया। इस मौके खहरा ने कहा कि कांग्रेस हफ्ते के अंदर-अंदर ही अकाली-भाजपा सरकार वाला रूप धारण करके विरोधी पक्ष की आवाज दबाने लगी है जबकि विरोधी पक्ष के इस हक के लिए कांग्रेसी विधायक पंजाब विधान सभा में रोष के तौर पर रातें काटते रहे हैं।   

 

Tags: H.S. Phoolka , Sukhpal Singh Khaira , Kanwar Sandhu , Simarjit Singh Bains

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD