Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कांग्रेस सरकार और मनप्रीत बादल पंजाब के जीएसटी संकट के लिए जिम्मेदार - कंवर संधू

'आप ' ने जीएसटी बिल में संशोधन की मांग की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Jan 2018

Last updated on: Jan 19, 2018, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को वित्त मंत्री मनप्रीत बादल और कांग्रेस सरकार की अलोचना करते हुए कहा कि उनकी बेसमझी के कारण ही पंजाब में जीएसटी को लेकर संकट पैदा हुआ है। जिस कारण राज्य के खजाने को भारी नुक्सान और सरकार की कार्य प्रणाली प्रभावित हुई है। मीडिया को जारी किए ब्यान में 'आप ' नेता और खरड़ से विधायक कंवर संधू ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जून के विधान सभा सैशन दौरान सरकार को सुचेत किया था कि वह केंद्र द्वारा बनाऐ जीएसटी बिल को लागू कर राज्य की वित्तीय खुद मुख्तियारी खत्म न करें, परंतु मनप्रीत बादल ने इस सुझाव को न मान कर जीएसटी के प्रशंसा भरे शब्द गाए थे। आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि अगले आने वाले विधान सभा शैसन दौरान जीएसटी बिल में संशोधन करके इस को पेश किया जाए।मनप्रीत बादल ने बुद्धवार को अपने ब्यान में कहा था कि जीएसटी लागू होने के बाद पंजाब को कर में 40 प्रतिशत कमी आई है और कहा है कि केंद्र सरकार को यह बिल ओर गंभीरता के साथ बनाना चाहिए था। संधू ने कहा कि विधान सभा में बिल लाने से पहले मनप्रीत बादल को इस बिल को अच्छे तरह से पढऩा चाहिए था। उन्होंने कहा कि उस समय मनप्रीत ने कवि अलमा इकबाल की पंक्तियां पढ़ते हुए विरोधी पक्ष को इस बिल को लाने में सहयोग देने की बात कही थी कि ऐसे मौके जीवन में एक ही बार सदियों के बाद आते हैं।कंवर संधू ने आरोप लगाया कि मनप्रीत बादल ने सदन को गुमराह किया था। उन्होंने कहा कि, ''बादल ने राज्य के लोगों से वित्तीय घाटे की बात छूपा कर यह कहा था कि जीएसटी बिल लागू होने के बाद केंद्र पंजाब को होने वाले नुक्सान की भरपाई देने के साथ-साथ ओर 14 प्रतिशत गुमराह कर देगा, परंतु 1 साल बीतने के बाद अब जब कहे हुए शब्दों से उलट हो रहा है तो मनप्रीत बताएं कि वह किस आधार पर यह ब्यान दे रहे थे।''संधू ने कहा कि केंद्र पर आरोप लगाने से पहले मनप्रीत अपने गलती स्वीकार करके अगले बजट सैशन दौरान विधान सभा में इस सम्बन्धित ब्यान दें। उन्होंने कहा कि आगामी जून सैशन में जीएसटी बिल में संशोधन करके इस को फिर पेश किया जाए। 

कंवर संधू ने निम्न लिखित ओर सुझाव भी दिए जो नीचे लिखे हैं

1- पंजाब सरकार ओर खेती आधारित, खेती उद्योग और फूड प्रोसेसिंग आधारित राज्यों के साथ बातचीत करके फ्रंट बना कर केंद्र से ओर सहूलतों की मांग करते कर में वृद्धि की मांग करे।

2- आवर्ती जीएसटी कैश क्रेडिट लिमिट की मांग की जाए जिससे राज्य के टैक्सों में देर होने की सूरत में सरकार की रोज़मर्रा की कार्य प्रणाली पर प्रभाव न पड़े, जो कि पिछले 6 महीने दौरान हुआ है।

3-देश के संघी ढांचे को ध्यान में रखते हुए जीएसटी काउंसिल की क्षेत्र आधारित मीटिंगें की जाएं, जहां कि वह अपनी, मुश्किलोंं पर चर्चा कर सकें।

4- पहाड़ी राज्यों के होने के कारण पंजाब के लिए टैक्स रियायतों की मांग की जाये।

 

Tags: Kanwar Sandhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD