Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जिले को नशा मुक्त करने के लिए नहीं छोड़ी जाएगी कोई कसर : विपुल उज्जवल

कहा, नशा छोड़ चुके व्यक्ति ब्रांड अंबेसडर बन कर समाज को नशा मुक्त करने के लिए निभा सकते है अग्रणी भूमिका

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 10 Jul 2018

Last updated on: Jul 10, 2018, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर विपुल उज्जवल ने कहा कि जिले को नशा मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी, इसके लिए सिविल व जिला पुलिस के अधिकारी टीमें बना कर आपसी तालमेल से संयुक्त प्रयास करें। वे आज सिविल व जिला पुलिस के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर एस.एस.पी जे. ऐलनचेलियन भी उनके साथ थे।डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि एस.डी.एम, डी.एस.पी, नायब तहसीलदार व थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में नशे की रोकथाम के लिए पहल कदमी करना यकीनी बनाएं, ताकि गांवों व शहरों को नशा मुक्त किया जा सके। उन्होंने थाना प्रभारियों को हिदायत की कि वह अपने थानों के अंतर्गत आते क्षेत्रों में और गंभीरता के साथ नशे की रोकथाम के लिए प्रयास तेज करें। उन्होंने कहा कि अपने अंतर्गत आते क्षेत्रों में 100 प्रतिशत नशे को कंट्रोल करना थाना प्रभारियों की ओर से यकीनी बनाया जाए। श्री विपुल उज्जवल ने कहा कि पंजाब सरकार नशे के खिलाफ काफी गंभीर है व नशे को रोकने के लिए जहां सरकार की ओर से डैपो मुहिम चलाई गई, वहीं एक और बेहतरीन प्रयास मिशन तंदुरुस्त पंजाब की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज के साथ मिशन तंदुरुस्त पंजाब की कल्पना की जा सकती है, इस लिए नशे के खात्मे के लिए प्रशासन के अलावा आम जनता व समाज सेवी संस्थाओं को सांझा प्रयास करने की जरुरत है। 

डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कुछ ऐसे व्यक्तियों का चुनाव किया जाए, जो नशा छोड़ चुके हैं, क्योंकि ऐसे व्यक्ति नशा करने वाले और व्यक्तियों को सुचारु ढंग से नशे के बुरे प्रभावों के बारे में अपने अनुभवों से जागरुक कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि नशा छोड़ चुके ऐसे मजबूत इच्छा शक्ति वाले व्यक्तियों को ब्रांड अंबेसडर भी बनाया जा सकता है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि नशा छोड़ चुके व्यक्ति सरकार की नशे के खिलाफ चलाई मुहिम के साथ जुड़ कर समाज को नशा मुक्त करने के लिए अपना विशेष योगदान डाल सकते है। उन्होंने कहा कि डैपो के अंतर्गत जहां नशा छुड़ाओ निरीक्षण कमेटियां गठित की जा चुकी है, वहीं नशा छोडऩे वाले व्यक्तियों का नशे के खिलाफ चलाई मुहिम में जुडऩा समाज को नई दिशा प्रदान कर सकता है। उन्होंने कहा कि सिविल व पुलिस अधिकारियों की नशे के खात्मे के लिए हर सप्ताह ऐसी बैठने करना यकीनी बनाया जाए। इस मौके अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) श्रीमति अनुपम कलेर, एस.पी श्री हरदीप सिंह मंडेर व श्री बलबीर सिंह, एस.डी.एम होशियारपुर श्री जितेंद्र जोरवाल, एस.डी.एम गढ़शंकर श्री हरदीप सिंह धालीवाल, एस.डी.एम मुकेरियां श्री हरचरण सिंह, सहायक कमिश्नर(सामान्य) श्री हरदीप सिंह हीर, पी.सी.एस अधिकारी श्री अमित सरीन के अलावा डी.एस.पी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार व जिले के सभी थानों के थाना प्रभारी उपस्थित थे।

 

Tags: Tandarust Punjab , DC Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD