Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

समसंग भारत को वैश्विक निर्यात केंद्र बनाएगा : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

5 Dariya News

नोएडा , 09 Jul 2018

Last updated on: Jul 09, 2018, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यहां कहा कि नोएडा में दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग की सबसे बड़ी वैश्विक मोबाइल फैक्ट्री न केवल ज्यादा नौकरियों का सृजन करेगी, बल्कि भारत को एक वैश्विक निर्यात केंद्र भी बनाएगी। सेक्टर 81 में यहां 129,000 वर्ग मीटर में फैली नई फैक्ट्री का उद्घाटन करते हुए मोदी ने कहा कि सैमसंग अन्य बाजारों में नोएडा में बने 30 प्रतिशत हैंडसेट्स का निर्यात करेगा। उन्होंने कहा, भारत फोन विनिर्माण के क्षेत्र में दूसरे स्थान पर है। 120 मोबाइल फैक्ट्रियों में 50 अकेले नोएडा में हैं। इन इकाइयों में 40,0000 लोगों से ज्यादा काम करते हैं और सैमसंग 70,000 लोगों के साथ इसकी अगुवाई कर रहा है। मोदी ने यहां लोगों को संबोधित करते हुए कहा, नई इकाई सीधे 1,000 लोगों को नौकरी देगी, जिससे इस इकाई की मौजूदा कार्य क्षमता 6,000 लोगों की हो जाएगी। सबसे अच्छी बात यह है कि कंपनी यहां के बने 30 प्रतिशत हैंडसेट्स अन्य बाजारों में बेचेगी। उन्होंने कहा कि नई मोबाइल विनिर्माण इकाई से भारत-दक्षिण कोरिया के संबंध बेहतर होंगे, क्योंकि सैमसंग का सबसे बड़ा वैश्विक आर एंड डी केंद्र पहले से ही यहां है।

प्रधानमंत्री ने कहा, लगभग सभी मध्यवर्गीय भारतीय परिवार कोरिया के कम से कम एक उत्पाद का इस्तेमाल करता है। सैमसंग का भारत में एक निश्चित स्थान है। भारत डिजिटल बदलाव के दौर से गुजर रहा है और मैं दक्षिण कोरिया की अन्य कंपनियों से भी गुजारिश करता हूं कि वे यहां आएं और निवेश करें। सैमसंग की इस इकाई से 2020 तक सैमसंग इंडिया का वार्षिक मोबाइल उत्पादन दोगुना होकर 12 करोड़ इकाई हो जाएगा। गैलेक्सी एस9, एस9 प्लस और गैलेक्सी नोट 8 समेत सभी मोबाइल फोन का उत्पादन नोएडा संयंत्र में होता है। सैमसंग इंडिया के सीईओ एचसी होंग ने कहा, हम सरकारी नीतियों के साथ जुड़े हुए हैं और मोबाइल फोन के क्षेत्र में भारत को वैश्विक निर्यात केंद्र बनाने के हमारे सपने को पाने के लिए उनका(सरकारी नीतियों) सहयोग चाहते हैं। उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत सैमसंग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। आदित्यनाथ ने भी दक्षिण कोरिया की अन्य कंपनियों को यहां आने और निवेश करने का निमंत्रण दिया। सैमसंग इंडिया के वैश्विक उपाध्यक्ष आसिम वारसी ने आईएएनएस से कहा, मैं भारतीय होने के नाते गर्व महसूस कर रहा हूं। यह सैमसंग इंडिया के इतिहास में एक महान उपलब्धि है, जो हमारे देश के विनिर्माण क्षमताओं को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD