Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अर्थव्यवस्था पर 2014 में श्वेत-पत्र लाने से हालात बदतर हो जाते : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Jul 2018

Last updated on: Jul 02, 2018, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्होंने 2014 में सत्ता संभालने पर भारतीय अर्थव्यवस्था पर श्वेत पत्र नहीं लाए, क्योंकि उससे लोगों की परेशानी कम करने के बजाय बढ़ जाती। स्वराज पत्रिका को दिए एक साक्षात्कार में प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को आगे किसी प्रकार का नुकसान नहीं हो, यह सुनिश्चित करने के लिए उनकी सरकार ने कई राजनीतिक आरोपों को बर्दाश्त करते हुए राजनीतिक नुकसान को स्वीकार किया। मोदी ने कहा, भारतीय अर्थव्यवस्था में विघटन का ब्योरा अविश्वसनीय था। इससे चारों तरफ संकट गहराने की संभावना थी। 2014 में उद्योग में पलायन का दौर था। भारत पांच कमजोर अर्थव्यवस्थाओं में शामिल था। विशेषज्ञों का मानना था कि ब्रिक्स से आई का लोप हो जाएगा। लोगों में हताशा और निराशा का माहौल था। उन्होंने कहा, अब ऐसे हालात में नुकसान के जटिल तथ्यों को लेकर श्वेत पत्र लाने के बारे में कल्पना कीजिए। यह परेशानियों को कम करने के बजाय उसको और कई गुना बढ़ा देता। 

मोदी ने यह बात 2014 में अर्थव्यवस्था के हालात पर श्वेत पत्र लाने के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कही। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में कई बारूदी सुरंगे थीं और उनकी सरकार ने इस कष्टकारी सच को स्वीकार किया, पहले ही दिन से चीजों को स्थिर करने के लिए जमीनी स्तर पर काम करना शुरू किया, ताकि भारतीय अर्थव्यवस्था को दीर्घकाल के लिए दुरुस्त करने के लिए मजबूत बनाया जा सके। उन्होंने कहा, हमने कई राजनीतिक आरोपों को बर्दाश्त किया। हमने राजनीतिक नुकसान को स्वीकार किया लेकिन यह सुनिश्चित किया हमारे देश को कोई नुकसान न हो। सरकार के दृष्टिकोण के सकारात्मक परिणाम आज हरकोई देख रहा है। उन्होंने कहा, आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से विकास करने वाली अर्थव्यवस्था बन गया है। विदेशी निवेश अब तक के ऊंचे स्तर पर है। जीएसटी ने कर व्यवस्था में क्रांति ला दी है। भारत पहले के बजाय व्यवसाय के लिए बेहतर ठिकाना बन गया है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम भरोसे और आशावाद का अभूतपूर्व स्तर देख रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने राजनीति को प्राथमिकता देने के बजाय भारत को प्राथमिकता दी।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD