Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल

 

कश्मीर ने बाढ़ के हालात से निपटने के लिए कमर कसी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 30 Jun 2018

Last updated on: Jun 30, 2018, 00:00 IST

प्रशासन द्वारा समय रहते उठाए गए कदमों ने शनिवार को दक्षिण कश्मीर के पंपोर शहर को जलप्लावित होने से बचा लिया। हालांकि कश्मीर घाटी में बाढ़ के हालात गंभीर बने हुए हैं। पुलिस, सड़क एवं इमारत विभाग और सीमा सड़क संगठन के कर्मियों ने पंपोर इलाके में झेलम नदी के तटबंध में एक दरार को भर कर शहर को बचा लिया।जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल एन.एन. वोहरा ने झेलम नदी और उसकी सहायक नदियों के जलस्तर में वृद्धि के कारण पनपे हालात और राहत उपायों पर चर्चा के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की।बाढ़ नियंत्रण विभाग ने घाटी में पहले ही आपातकाल घोषित कर दिया है, क्योंकि संगम (अनंतनाग), राम मुंशीबाग (श्रीनगर) और आशम (बांदीपोरा) इलाके में नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है।अधिकारियों ने शनिवार को घाटी में सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद कर दिया है।घाटी के सभी जिलों में बाढ़ नियंत्रण कक्ष और हेल्पलाइन स्थापित कर दी गई है। इन जगहों पर संबंधित जिला मजिस्ट्रेट व्यक्तिगत तौर पर राहत और बचाव तैयारियों में जुटे हुए हैं।निचले इलाकों और पर्वतीय धाराओं से सटे इलाके में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और जल स्रोतों के समीप नहीं जाने को कहा गया है।श्रीनगर, अनंतनाग, पुलवामा, कुलगाम और अन्य जगहों के कई निचले इलाकों में लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है और भीड़-भाड़ वाले आवासीय क्षेत्रों में वर्षा जल जमा हो गया है।अमरनाथ यात्रा लगातार दूसरे दिन रद्द रही, क्योंकि अधिकारियों ने श्रद्धालुओं को शनिवार को जम्मू से घाटी की ओर बढ़ने की इजाजत नहीं दी।इस बीच मौसम विभाग की निदेशक सोनम लोटस ने आईएएनएस से कहा कि पिछली इसी अवधि की तुलना में बीते 12 घंटों के दौरान कश्मीर घाटी में अपेक्षाकृत कम बारिश हुई है।लोटस ने कहा, लोग डरे नहीं, बल्कि सतर्क रहें।

 

Tags: Weather , Flood Relief

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD