Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

इनेलो-बसपा गठबंधन की सरकार बनने पर किसानों व छोटे दुकानदारों का ऋण माफ किया जाएगा : अभय सिंह चौटाला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पानीपत , 26 Jun 2018

Last updated on: Jun 26, 2018, 00:00 IST

एसवाईएल, दादुपूर-नलवी व मेवात कैनाल के निर्माण व प्रदेश के हिस्से के पानी के लिए हो रहे ‘जेल भरो आंदोलन’ में 43,200 आंदोलनकारियों ने गिरफ्तारियां दी। गिरफ्तारी से पूर्व नेता विपक्ष अभय सिंह ने आंदोलनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हजारों की संख्या में लोगों का इस जलयुद्ध में शामिल होना इस बात का संकेत है कि जनता सत्ता परिवर्तन चाहती है। प्रदेश के लोगों ने मन बना लिया है कि देश में बहन मायावती की और प्रदेश में इनेलो-बसपा गठबंधन की सरकार बने। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों की जिस लड़ाई को आज तक इनेलो अकेले लड़ती आई है, उस लड़ाई में आज कमेरा वर्ग की प्रतिनिधि बहुजन समाज पार्टी भी कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी है।इससे पूर्व एसवाईएल के मुद्दे पर राज्य सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए नेता विपक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि खट्टर सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में नहर निर्माण की बात कही थी लेकिन सत्ता हासिल करने के बाद केवल इस नहर निर्माण को कैसे रोका जाए, इस बात को लेकर साजिश रचने का काम किया। उन्होंने कहा कि एसवाईएल निर्माण पर कांग्रेस और भाजपा, दोनों सरकारों ने राजनीति की है। नेता विपक्ष ने प्रधानमंत्री पर भी वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी ने सत्ता हासिल करने के लिए जनता को कभी 15 लाख देने की बात कही तो कभी युवाओं के दो करोड़ रोजगार की। लेकिन आज तक एक भी वादा ऐसा नहीं है जो केंद्र सरकार ने पूरा किया हो। भाजपा ने हर वर्ग को धोखा दिया है। लोकसभा चुनाव से पहले मोदी जी किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने की बात किया करते थे आज उनकी बातें केवल जुमला बनकर रह गई है।

इनेलो नेता ने प्रदेश की जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि इनेलो-बसपा गठबंधन की सरकार बनने पर किसानों व छोटे दुकानदारों का ऋण माफ किया जाएगा। किसानों को फसल का सही मूल्य मिले उसके लिए स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करेंगे। साथ ही हर परिवार में से एक युवा को सरकारी नौकरी, गरीब की बेटी की शादी में 5 लाख रुपए की कन्यादान राशि दी जाएगी। वहीं बुजुर्गों को एकमुश्त 2500 रुपए पैंशन मिला करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि गठबंधन की सरकार बनने पर प्रदेश में बिजली बिल आधे किए जाएंगे। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि देश और प्रदेश की भाजपा की सरकार से लोग अब बुरी तरह से तंग आ चुके हंै और मन बना चुके हैं कि देश और प्रदेश में परिवर्तन लाना है। उन्होंने कहा कि आज जो राजनीतिक माहौल बना हुआ है, उसे देखकर ये कहना गलत नही होगा कि देश में अगली सरकार बहन मायावती के नेतृत्व में तीसरे मोर्चे की बनेगी और हरियाणा में 1987 का इतिहास दोहराने का काम इनेलो ही करेगी।एसवाईएल, मेवात कैनाल व दादूपुर नलवी के निर्माण के लिए हो रहे इस जलयुद्ध संघर्ष में गिरफ्तारी देने वालों में मुख्यत: अभय सिंह चौटाला, अशोक अरोड़ा, एमपी रामकुमार कश्यप, पूर्व विधायक कलीराम पटवारी व रामफल कुंडू, अशोक सेरवाल, बलवान वाल्मीकि, प्रवीण अत्रे, फूलवती, ओपी माटा, सुरेश मितल, सुरेश काला, वीरेन्द्र कादियान, शेर सिंह खरब, निशाल मलिक, कुलदीप राठी, ऋषिपाल रावल, बसपा जिला पानीपत के प्रभारी डा. रफल सिंह कश्यप, बसपा जिलाध्यक्ष सत्यवीर पाचाल, सरदार सुमेर, बसपा जिला पानीपत प्रभारी सुनीता सभवाल, सुनील भारिया, बसपा जिला उपाध्यक्ष गिन्नाराम, राजबीर मलिक प ओमप्रकाश गुर्जर सहित हजारों की संख्या में गठबंधन नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Ashok Arora

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD