Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को उसकी उपलब्धियों और पहलों के लिए ‘बेस्‍ट परफॉर्मिंग सोशल सेक्‍टर मिनिस्‍ट्री’ स्‍कोच अवार्ड मिला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Jun 2018

Last updated on: Jun 22, 2018, 00:00 IST

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा वादे पूरे किये जाने और पिछले चार साल के दौरान महत्‍वपूर्ण उपलब्धियों और पहलों के लिए इसकी प्रशंसा करते हुए स्‍कोच (एसकेओसीएच) ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को ‘बेस्ट परफॉर्मिंग सोशल सेक्टर मिनिस्ट्री’ अवार्ड से नवाजा है। महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी ने आज नई दिल्‍ली में आयोजित एक कार्यक्रम में मंत्रालय की तरफ से यह अवार्ड प्राप्‍त किया। मंत्रालय की उपलब्धियों और पहलों की चर्चा करते हुए श्रीमती मेनका संजय गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्‍व में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसी महत्‍वपूर्ण योजनाएं काफी कम समय में सफल हुई हैं। उन्‍होंने बताया कि इस योजना के तहत राष्‍ट्रीय, क्षेत्रीय और स्‍थानीय स्‍तरों पर कोशिशें की गई जिससे लोगों में व्‍यवहारिक बदलाव दिखा और जन्‍म में स्‍त्री-पुरूष अनुपात में सुधार हुआ। श्रीमती गांधी ने अपने मंत्रालय की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए छह माह की मातृत्व अवकाश, कार्य-स्थल पर यौन शोषण कानून, शी-बॉक्स, वन स्टॉप सेंटर्स, सर्वव्यापी महिला हेल्पलाइन (181), पुलिस भर्ती में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण जैसी उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने यह भी कहा कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के आग्रह पर गृह मंत्रालय ने हाल ही में महिला संबंधी मुद्दों पर एक विशेष विभाग का गठन किया है। यौन शोषण के मामले में दोषियों की धर-पकड़ में फोरेंसिक विश्‍लेषण की भूमिका को अहम बताते हुए श्रीमती गांधी ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में चंडीगढ़ में सखी सुरक्षा उन्‍नत डीएनए फोरेंसिक प्रयोगशाला की आधारशिला रखी गई है और गुवाहाटी, कोलकाता, हैदराबाद, पुणे और भोपाल में भी पांच और उन्‍नत फोरेंसिक प्रयोगशालाएं बनाई जाएंगी। श्रीमती गांधी ने कहा कि सभी थानों और अस्‍पतालों को बलात्‍कार मामलों के लिए विशेष फोरेंसिक किट उपलब्‍ध कराए जाएंगे। इनके लिए निर्भया फंड से राशि उपलब्‍ध कराई जाएगी। इस अवसर पर महिला एवं बाल‍ विकास सचिव श्री राकेश श्रीवास्‍तव ने मंत्रालय को पुरस्‍कार देने के लिए स्‍कोच ग्रुप का धन्‍यवाद किया और मंत्रालय की विभिन्‍न पहलों के बारे में बताया।

 

Tags: Maneka Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD