Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने चौथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस गर्भवती महिलाओं के साथ मनाया

गर्भावस्था के दौरान योगाभ्यास से शांत रहने की योग्यता हासिल होती है और इससे शारीरिक समस्याएं आसान होती हैं- मेनका संजय गांधी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Jun 2018

Last updated on: Jun 21, 2018, 00:00 IST

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने चौथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस विभिन्न गतिविधियों के साथ मनाया। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती मेनका संजय गांधी दिल्ली में गर्भवती महिलाओं के साथ एक योग सत्र में शामिल हुईं। श्रीमती गांधी ने गर्भवती महिलाओं के साथ बातचीत की, जिसमें गर्भवती महिलाओं ने प्रसव पूर्व योगाभ्यास के अपने अनुभवों के बारे में बताया। मेनका संजय गांधी ने प्रसव पूर्व योगाभ्यास को बढ़ावा देने के लिए योग प्रशिक्षक की देखरेख में गर्भवती महिलाओं के साथ विभिन्न आसन किए। उन्होंने गर्भवती महिलाओं के लिए योग के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रसव पूर्व योगाभ्यास किसी कुशल प्रशिक्षक की देखरेख में ही करना चाहिए। श्रीमती गांधी ने कहा कि योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने से संपूर्ण लाभ होगा और इससे खासकर गर्भवती महिलाओं को शांत रहने की योग्यता हासिल होगी और नौ महीने के गर्भावस्था के दौरान उनकी ज्यादातर शारीरिक समस्याएं आसान हो जाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि गर्भावस्था के दौरान प्राणायाम से अद्भूत फायदे होंगे और इसे अपने दैनिक जीवन में तीन-तीन महीने की तीनों अवधि में शामिल किया जाना चाहिए, क्योंकि इससे नकारात्मक भावनाएं निकल जाती है।

चौथे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रसव पूर्व योग सत्र में शामिल होने के बाद श्रीमती गांधी ने कहा कि नियमित तौर पर प्रसव पूर्व योग करने से महिलाओं के शरीर को सामान्य प्रसव के लिए तैयार होने में मदद मिल सकती है। श्रीमती गांधी ने अपने रोजाना के योगाभ्यास के बारे में बताया और लोगों से स्वस्थ और खुश रहने के लिए योगाभ्यास करने का आग्रह किया। महिला एंव बाल विकास मंत्रालय ने फेसबुक (https://www.facebook.com/ministryWCD) और ट्वीटर (@MinistryWCD) जैसे सोशल मीडिया पर गर्भावस्था के तीन-तीन महीने के दौरान किए जाने वाले विभिन्न आसनों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई है। मंत्रालय ने अपने आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल पर श्रीमती गांधी के योग करते वीडियो भी शेयर किए हैं। महिला एंव बाल विकास सचिव श्री राकेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में मंत्रालय के अधिकारी आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय जन सहयोग और बाल विकास संस्थान (एनआईपीसीसीडी) में आयोजित योग सत्र में शामिल हुए।

 

Tags: Maneka Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD