Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव

 

भारत, लक्जमबर्ग ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Jun 2018

Last updated on: Jun 20, 2018, 00:00 IST

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की पश्चिम यूरोपीय देश लक्जमबर्ग की यात्रा के दौरान भारत और लक्जमबर्ग ने बुधवार को द्विपक्षीय संबंधों के पूरे परिपेक्ष्य पर चर्चा की और साथ ही दोनों देशों ने व्यापार बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, दौरे के दौरान सुषमा स्वराज ने ग्रांड ड्यूक ऑफ लक्जमबर्ग(शाही परिवार के प्रमुख) हेनरी गैब्रियल फेलिक्स मैरी गुइलौमे और प्रधानमंत्री जेवियर बेट्टल से मुलाकात की। बेट्टल के साथ हुई बैठक के संबंध में जारी बयान के अनुसार, मुलाकात के दौरान, दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने से लेकर कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच भारत-यूरोपीय संघ के व्यापार, निवेश संबंध, डिजिटल और अंतरिक्ष सहयोग पर भी चर्चा हुई। व्यापार और निवेश भारत और लक्जमबर्ग के संबंधों के मूल आधार हैं। यूरोपीय निवेश बैंक के मुख्यालय - लक्जमबर्ग ने हाल ही में अपना दक्षिण एशियाई कार्यालय नई दिल्ली में खोला है। लक्जमबर्ग स्टॉक एक्सचेंज में कई भारतीय कंपनिया सूचीबद्ध हैं।

विदेश मंत्रालय के द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2000 से सिंतबर 2017 के बीच लक्जमबर्ग से भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 2.227 अरब डॉलर का हुआ है, जिससे यह देश भारत का 15वां सबसे बड़ा निवेशक बन गया है। सुषमा स्वराज ने लक्जमबर्ग के विदेश व यूरोपीय मामलों के मंत्री जीन एस्सेलबोर्न के साथ भी मुलाकात की। मंत्रालय के बयान के अनुसार, बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने भारत-लक्जमबर्ग के राजनीतिक द्विपक्षीय संबंधों की पूर्ण समीक्षा की। बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने बहुपक्षीय व स्थानीय मुद्दे पर सघन चर्चा की। लक्जमबर्ग की अपनी यात्रा के दौरान सुषमा स्वराज ने वहां रह रहे भारतीय प्रवासियों से भी मुलाकात की। इस वर्ष भारत और लक्जमबर्ग के बीच कूटनीतिक रिश्ते के 70 वर्ष भी पूरे हो गए। स्वराज चार यूरापीय देशों की एक सप्ताह लंबी यात्रा के अंतर्गत यहां फ्रांस की यात्रा के बाद पहुंचीं। यह किसी भी भारतीय विदेश मंत्री की पहली लक्जमबर्ग यात्रा थी। लक्जमबर्ग के बाद, सुषमा स्वराज अपने दौरे के अंतिम चरण में बेल्जियम की यात्रा पर जाएंगी।

 

Tags: Sushma Swaraj

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD