पंजाब में पिछले कुछ समय से काटी गई अवैध कालोनियों के बारे में फैसला लिया जाना बाकी है ,सभी पक्षों के विचार सुने जा रहे हैं और जो भी फैसला होगा वह लोकहित ही होगा ।उक्त शब्द तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा पुडा ,पेंडू विकास व पँचायत,जल सप्लाई और सेनिटेशन मंत्री ने अजनाला रोड पर स्तिथ पुरानी जेल जिस को झबाल रोड में तबदील कर पुडा ने गुरु रामदास अर्बन एस्टेट नाम की कलोनी काटी थी। पत्रकारों से बातचीत करते हुए बाजवा ने बताया कि अवैध कालोनियों का मुद्दा बड़ा गम्भीर और बड़ा मुद्दा है और इसके लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ब्रह्न मोहिंद्रा की अध्यक्षता में कमेटी बनाई है जो कमेटी लगातार मीटिंगे कर रही है।हम सरकारी अधिकारियों के साथ साथ कलोनीज़र और अन्य पक्षो का भी विचार सुन रहे है इसलिए कि सही फैसला लिया जा सके।बाजवा ने कहा कि सरकारी जगहों पर अवैध कब्जों को खाली करवाने के लिए काम जारी है और मंत्री स्तर पर इन पर विचार विमर्श हो रहा है ।
इसके बाद ठोस एक्शन लेने के लिए कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की जाएगी।श्री गुरु रामदास अर्बन स्टेट के बारे में बोलते हुए बाजवा ने कहा कि 71 एकड़ की कलोनी में कन्वेंशन सेंटर के लिए 10 एकड़ रखा गया है। जहाँ की अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी और अन्य सलाह मशवरे हो सकेंगे।उन्होंने ने इस रिहायशी कलोनी की मुख्य जरूरत साफ वातावरण की।शुरूआत पौधरोपण कर की और कहा कि इसको हरा भरा करने में कोई भी कसर नही छोड़ी जाएगी ।बाजवा ने कहा कि कलोनी ने होटल,स्कूल कम्युनिटी सेंटर ,पार्क ,पेट्रोल पंप ,के इलावा रोजाना प्रयोग में आने वाली चीजों के लिए व्यापारक बूथ भी खोले जाएंगे ।।इस मौके पर लोकसभा मेम्बर गुरजीत सिंह औजला ,विधायक हरप्रताप सिंह अजनाला ,विधायक तरसेम सिंह डी सी ,,मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू ,पुडा के सी ई ओ दीप्ति उप्पल ,प्रबंधक तजिन्दरपाल सिंह संधू ,सीनियर डिप्टी मेयर रमन बक्शी ,देहाती प्रधान भगवंतपाल सिंह सच्चर ,डी एस पी विशालजीत सिंह और अन्य हाजिर थे