Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर

 

पशू पालन मंत्री ने 250 वैटरनरी इंस्पेक्टरों को सौंपे नियुक्ति पत्र

डेयरी धंधे को और लाभप्रद बनाने के लिए विभाग की मज़बूती और अच्छी नसलें और विदेशी सीमन मुहैया करवाने के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैंः तृप्त बाजवा

Tript Rajinder Singh Bajwa, Tripat Rajinder Singh Bajwa, Chandigarh, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर , 23 Dec 2021

Last updated on: Dec 23, 2021, 00:00 IST

पंजाब सरकार द्वारा घर-घर रोज़गार प्रोग्राम के अंतर्गत राज्य के पशु पालन विभाग में 250 वैटरनरी इंस्पेक्टरों की भर्ती की गई है।पशु पालन, डेयरी विकास और मछली पालन मंत्री स. तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा ने आज यहाँ लाइवस्टॉक भवन में नवनियुक्त वेटरनरी इंस्पेक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपे।स. बाजवा ने नवनियुक्त वैटरनरी इंस्पेक्टरों को बधाई देते हुए कहा कि पंजाब सरकार राज्य के अधिक से अधिक नौजवानों को रोज़गार मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि नये वैटरनरी इंस्पेक्टरों की भर्ती के साथ पशु पालन विभाग के काम में और तेज़ी आयेगी और पशु पालकों को बढ़िया सेवाएं प्रदान की जाएंगी।मंत्री ने कहा कि पशु पालन विभाग द्वारा अच्छी नसल और विदेशी सीमन /भ्रूण मुहैया करवाया जा रहा है जिससे दूध उत्पादकता में काफी विस्तार होगा। 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए वचनबद्ध है और पशु पालकों /किसानों से अपील की कि हमें कृषि के साथ-साथ सहायक धंधों जैसे कि डेयरी फार्मिंग, बकरी पालन और सूअर पालन जैसे धंधे भी अपनाने चाहिएं जिससे यकीनी तौर पर हमारी आय में वृद्धि होगी।इस अवसर पर विभाग की विशेष मुख्य सचिव श्रीमती रवनीत कौर आई.ए.एस ने कहा कि पशु पालन विभाग द्वारा पशुधन की नसल में सुधार के लिए कई नयी पहलकदमियां की जा रही हैं जिससे राज्य में पशु पालन और डेयरी के पेशे को और विकसित किया जा सके।इस अवसर पर विभाग के सचिव मालविन्दर सिंह जग्गी, डायरेक्टर पशु पालन डॉ. एच.एस. काहलों और पशु पालन विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Tript Rajinder Singh Bajwa , Tripat Rajinder Singh Bajwa , Chandigarh , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD