Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ताजमहल के आसपास भी बढ़ते प्रदूषण के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए डॉ. महेश शर्मा की अध्यक्षता में हितधारक कार्यशाला का आयोजन

ताजमहल के निकट प्लास्टिक प्रदूषण से निजात पाने के लिए ताजमहल घोषणापत्र को अपनाया गया, इस ऐतिहासिक स्मारक के चारों ओर 500 मीटर तक के क्षेत्र को गंदगी मुक्त किया जाएगा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

आगरा , 03 Jun 2018

Last updated on: Jun 03, 2018, 00:00 IST

संस्कृति मंत्रालय ने आज आगरा में ताजमहल पर एक उच्चस्तरीय हितधारक कार्यशाला का आयोजन किया। संस्कृति राज्य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा की अध्यक्षता में यह बैठक ताजमहल के आसपास प्रदूषण के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई थी, जिसमें इस समस्या से निपटने और पर्यावरण प्रदूषण से ताजमहल की रक्षा के लिए अल्पकालिक और दीर्घकालिक उपाय करने पर फोकस किया गया। बैठक में डीजी, एएसआई, श्रीमती उषा शर्मा; अपर सचिव, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय श्री ए के मेहता, राज्य सरकार, स्थानीय प्रशासन, आगरा के पड़ोसी जिलों के स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधियों, स्थानीय सांसदों, विधायकों, यूएनईपी एवं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रतिनिधियों और आम जनता तथा उद्योग जगत की ओर से अन्य हितधारकों, पर्यावरणविदों इत्‍यादि ने भाग लिया।बैठक के बाद ‘प्लास्टिक प्रदूषण से निजात पाने’ पर ताजमहल घोषणापत्र एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया गया जिसमें इस ऐतिहासिक स्मारक के आसपास 500 मीटर तक के इलाकों को गंदगी मुक्‍त बनाने और ताजमहल के निकट एवं उसके आसपास एकल उपयोग प्लास्टिक को कम करने के लिए तत्काल कदम उठाने की शपथ ली गई। डॉ. महेश शर्मा; यूएनईपी के कार्यकारी निदेशक  श्री एरिक सोलहीम; यूएनईपी की सद्भावना राजदूत एवं अभिनेत्री सुश्री दीया मिर्जा; स्थानीय सांसदों, विधायकों, स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों की उपस्थिति में यह शपथ ली गई।

संवाददाताओं को संबोधित करते हुए डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि आज भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया को अत्‍यधिक प्लास्टिक के उपयोग के कारण प्रदूषण की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यह एक ऐतिहासिक क्षण है क्‍योंकि ‘बीट प्लास्टिक पॉल्‍यूशन’ का संदेश ऐतिहासिक स्मारक ताजमहल से न केवल आगरा और देश के लोगों, बल्कि पूरी दुनिया को दिया जा रहा है। डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि यह एक स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का सपना है। डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि यह प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, इसे फिर से उपयोग करने, प्लास्टिक की रिसाइक्लिंग करने, फिर से इकट्ठा करने, फिर से डिजाइन करने और पुन: निर्माण करने और प्‍लास्टिक से प्रदूषण में कमी के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाने के बारे में प्रधानमंत्री के संदेश को ताजमहल से फैलाने का एक उचित अवसर है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार आगरा के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है जिसमें केंद्र, राज्य, स्थानीय प्रशासन और सभी एजेंसियां एक छत्र के नीचे काम करेंगी और इस प्रक्रिया में आगरा की आम जनता को भी सहभागी बनाया जाएगा।

 

Tags: Dr Mahesh Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD