पंजाब विधान सभा की कल्याण समिति हिमाचल प्रदेश राज्य के अध्ययन प्रवास पर शिमला पहुँची । पजाब विधान सभा की कल्याण समिति श्री नाथू राम माननीय सभापति की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश राज्य के अध्ययन प्रवास पर गत सांय शिमला पहुँची । समिति में माननीय सदस्य, श्री सूरजीत सिंह धीमान ,श्री निर्मल सिंह, डॉ0 सुखविन्दर कुमार, सरदार मलकियत सिंह, सरदार बलविंदर सिंह,श्री दर्शन लाल, श्री बलदेव सिंह खेड़ा, श्री हरपाल सिंह चीमा शामिल है। इसके अतिरिक्त समिति के साथ पंजाब विधान सभा के अतिरिक्त सचिव श्री अनिल विज तथा श्री जसविंदर सिंह , वरिष्ठ प्रतिवेदक भी मौजूद थे। समिति आज दिनांक 31 मई, 2018, को पूर्वाह्न 11.30 बजे हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय पहुँची तथा सचिव हिमाचल प्रदेश विधान सभा श्री सुन्दर सिंह वर्मा, तथा माननीय अध्यक्ष महोदय के निदेशक, सूचना प्रोद्यौगिकी श्री धर्मेश शर्मा व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की । बैठक में समिति को हिमाचल प्रदेश विधान सभा की कार्यप्रणाली तथा क्रिया-क्लापों के बारे अवगत करवाया गया।समिति को कल्याण समिति की आन्तरिक कार्यप्रणाली की भी भरपूर जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त समिति ने सदन का अवलोकन भी किया। समिति ने निदेशक, सूचना प्रोद्यौगिकी श्री धर्मेश शर्मा से सदन में स्थापित देश की सर्वप्रथम ई-विधान प्रणाली की जानकरी हासिल की । समिति ने ई-विधान प्रणाली तथा सदन के रख रखाव के लिए हिमाचल प्रदेश विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिन्दल को बधाई भी दी।