Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

दक्षिण सिक्किम में आयु संबंधी अक्षमताओं के लिए 1 करोड़ रुपये के दैनिक जीवन उपकरण लाभार्थियों को आवंटित किए जाएगेः कृष्ण पाल गुर्जर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिक्किम , 30 May 2018

Last updated on: May 30, 2018, 00:00 IST

सामाजिक न्याय और आधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर आज सिक्किम के नामची में सामुदायिक हॉल में आयोजित सामाजिक आधिकारिता शिविर में शामिल हुए। इस विशाल निःशुल्क वितरण शिविर में बीपीएल श्रेणी के वरिष्ठ नागरिकों तथा भारत सरकार की एडीआईपी योजना के अंतर्गत दिव्यांगजन को राष्ट्रीय वयोश्री योजना (आरवीवाई) के अंतर्गत सहायक उपकरण वितरित किए जाते है।शिविर का आयोजन सामाजिक न्याय और आधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन आधिकारिता विभाग के अतंर्गत कार्यरत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिमको), कानपुर द्वारा सिक्किम सरकार के समाज कल्याण विभाग तथा दक्षिण जिला प्रशासन के सहयोग से किया गया।कार्यक्रम में अनुसूचित जाति कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री मदन सिंतुरी, जिला अध्यक्ष (दक्षिण) सुश्री फरवंती तमांग, उपाध्यक्ष (दक्षिण) श्री भीम बहादुर लाखे, उप प्रबंधक (एलिमको) श्री एस. सेनगुप्ता और विभिन्न विभागाध्यक्ष और बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए।समारोह को संबोधित करते हुए श्री कृष्ण पाल गुर्जर ने आरवीवाई के अंतर्गत सिक्किम में आयोजित इस पहले शिविर के लक्ष्यों और उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दक्षिण सिक्किम के पहले से चिन्हित लाभार्थियों को 1 करोड़ रुपये के मूल्य के आयु संबंधी अक्षमताओं के मामले में दैनिक सहायक उपकरण आवंटित किए जाएगे। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर से दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के जीवन में सार्थक बदलाव आएगा और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजन के जीवन को ऊपर उठाने का अथक प्रयास कर रही है। सार्वजनिक स्थानों को दिव्यांगजन अनुकूल बनाया जा रहा है।उन्होंने दक्षिण सिक्किम जिला प्रशासन से कान में सुनने वाली मशीन के जरूरतमंद बच्चों की सूची प्रस्तुत करने का आग्राह किया और आश्वासन दिया कि भारत सरकार आवश्यक कदम उठाएगी। उन्होंने नौकरियों में आरक्षण, सार्वजनिक पहचान कार्ड प्रदान करने जैसे दिव्यांगजन के लिए उठाए गए विभिन्न कदमों की जानकारी दी।सामाजिक न्याय और आधिकारिता मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री सुरेन्द्र सिंह मीणा ने सामाजिक आधिकारिता शिविर की विस्तृत जानकारी दी।

 

Tags: Krishanpal Gurjar , Pawan Kumar Chamling

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD