Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नरेंद्र मोदी ने शिक्षा के प्रति सरकार की बचनबद्धता को रेखांकित किया

Listen to this article

5 Dariya News

शांतिनिकेतन (पश्चिम बंगाल) , 25 May 2018

Last updated on: May 25, 2018, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केंद्र सरकार के शैक्षणिक अवसंरचना के पुनरुद्धार करने और विद्यार्थियों के बीच एक नई सोच को बढ़ावा देने की सरकार की बचनबद्धता को रेखांकित किया। विश्व भारती विश्वविद्यालय के 49वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए मोदी ने यहां कहा कि नोबेल पुरस्कार विजेता रविन्द्रनाथ टैगोर अब भी एक वैश्विक नागरिक हैं और उन्होंने शिक्षा के लिए उनके योगदान को याद किया। मोदी ने कहा, “अपनी विदेश यात्राओं के दौरान, मैंने देखा है कि कैसे लोग टैगोर और उनकी यात्रा के साथ जुड़ाव को याद करते हैं। टैगोर पहले भी, और यहां तक कि आज भी वैश्विक नागरिक बने हुए हैं।” उन्होंने कहा, “गुरुदेव इस बात पर विश्वास करते थे कि प्रत्येक मानव यहां एक खास उद्देश्य के साथ है और शिक्षा उस उद्देश्य को पाने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसलिए, वह कहा करते थे कि शिक्षा सिर्फ वह नहीं है, जिसे सिर्फ स्कूलों में पढ़ाया जाता है।”प्रधानमंत्री ने कहा, “वह चाहते थे कि छात्र यह समझें कि दुनिया में चीजें कैसे हो रही हैं, विदेश में लोग कैसे रहते हैं, उनके सामाजिक मूल्य और सांस्कृतिक चरित्र क्या हैं। लेकिन उसी समय वह, यह भी चाहते थे कि लोग अपनी भारतीयता को बनाए रखें।”मोदी ने 2022 तक नया भारत बनाने के अपने विजन के बारे में कहा, “125 करोड़ भारतीयों ने 2022 तक नए भारत के निर्माण का संकल्प लिया है और इस तरह के प्रतिष्ठित संस्थानों को इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। इस तरह के संस्थान युवाओं को नई ऊर्जा, नई दिशा देते हैं।”

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार शैक्षणिक सुविधाओं को बढ़ाने के लिए शिक्षा के बुनियादी ढांचे और प्रणालियों के पुनरुद्धार की परियोजना के अंतर्गत अगले चार वर्षो में एक लाख करोड़ रुपये खर्च करेगी। उन्होंने कहा, “शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए एक लाख करोड़ रुपये खर्च करने के अलावा, सरकार ने प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में उच्चस्तरीय बुनियादी ढांचे के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए 1000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ उच्च शिक्षा वित्तपोषण एजेंसी(एचईएफए) की पहल की है।”मानव संसाधन विकास मंत्रालय की इस पहल के अंतर्गत, एचईएफए का सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों(पीएसयू) या सरकार अधिकृत गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी के अंदर स्पेशल पर्पस व्हिकल(एसपीवी) के तौर पर गठन किया जाएगा।उन्होंने यह भी कहा कि युवा विद्यार्थियों की अभिनव मानसिकता को बढ़ावा देने के लिए अटल टिंकरिंग लैब के लिए 2400 स्कूलों की पहचान की गई है। मोदी ने अपनी बंग्लादेशी समकक्ष शेख हसीना के साथ परिसर के अंदर बंग्लादेश भवन का उद्घाटन किया। भवन के अंदर एक संग्रहालय है, जिसमें देश, बांग्लादेश मुक्ति संग्राम और भारत-बांग्ला संबंधों के साथ टैगोर के संबंध को दिखाया गया है। मोदी ने हसीना की ओर इशारा करते हुए कहा, “शायद ही आप मुश्किल से दो प्रधानमंत्रियों को एक दीक्षांत समारोह में शामिल होते देखेंगे।”मोदी ने कहा, “भारत और बांग्लादेश दो देश हैं, लेकिन सहयोग और समन्वय से जुड़े हुए हैं। चाहे यह संस्कृति हो या सार्वजनिक नीति, हम एक-दूसरे से सीख सकते हैं। इसका उदाहरण बांग्लादेश भवन है।”

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD