Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी

 

हलके में महिलाओं को चिकित्सा सुविधा देना उनका मुख्य उद्देश्य है : नैना सिंह चौटाला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

डबवाली , 17 May 2018

Last updated on: May 17, 2018, 00:00 IST

विधायक नैना सिंह चौटाला ने आज हल्का डबवाली के गांव कालुआना में निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में आये हुए चिकित्सों ने गांव वासियो को दांतों की बीमारियों के बारे में बताया और गांव वासियों के दांतों की जांच करके मौके पर ही इलाज किया गया। शिवर में जन नायक चौ. देवीलाल डेंटल कॉलेज से डॉ कमल व उनकी टीम अपनी मोबाइल डेंटल वाहन के साथ व एस एम ओ कुलविंदर कौर, सीएचसी डबवाली से डॉ राहुल गर्ग, एमओडॉ विशेषवर ने ग्रामीणों की जांच में सहयोग किया।शिविर का शुभारंभ करने के बाद विधायिका ने कहा कि हलके में महिलाओं को चिकित्सा सुविधा देना उनका मुख्य उद्देश्य है। ग्रामीण अंचल में चिकित्सा सुविधाओं को देना सरकार की जिमेदारी होती है पर भाजपा सरकार की ग्रामीण अंचल में सेहत सुविधाओं की प्रति लगातार नजरन्दाजगी चल रही है। उन्होंने पी एच सी कालुआना के प्रांगण में ही खुला दरबार लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने बताया कि पी एच सी में दवाईयों की कमी है व डॉक्टर भी ओ पी डी में नही आते।इस मौके पर सांसद चरनजीत रोड़ी, जिला महिला प्रधान कृष्णा फौगाट,पूर्व विधायक डॉ सीता राम, बसपा नेता लीलूराम, वरिष्ठ नेता जगरूप सकताखेड़ा व हल्का प्रधान सर्वजीत मसीतां सहित अनेकों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।कैथल की धरती पर मनाऐंगे इनसो स्थापना दिवस: दिग्विजय चौटालाइधर, आज भिवानी में इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने 5 अगस्त इनसो स्थापना दिवस को कोमनवैल्थ खेलों में पदक विजेता व खिलाडिय़ों को समर्पित करते हुए कहा कि अब की बार इनसो 5 अगस्त के स्थापना दिवस को कैथल की धरती पर मनाने जा रही है। 

जिसकी तैयारियों को लेकर 20 मई को कैथल के आरके एम पैलेस में इनसो की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। इनसो अध्यक्ष ने कहा कि इसके साथ-साथ प्रदेश सरकार द्वारा छात्र संघ चुनाव को लेकर के सरकार के उदासीन रवैये के खिलाफ आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। इनसो अध्यक्ष ने सरकार पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले तो इनसो के द्वारा हिसार की गुरू जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी में भूख हड़ताल से घबराकर लिखित तौर पर 20 फरवरी को  पत्र जारी किया गया। जिसमें इनसो की सभी शर्तों को मानने की बात भी कही गई थी, लेकिन आज तीन माह बीत जाने के बाद भी सरकार के द्वारा छात्र संघ चुनाव को लेकर जमीनी स्तर पर कोई तैयारी ना करना इस बात का प्रमाण है कि मौजूदा भाजपा सरकार गरीब के बेटे को राजनीति में आने से रोक रही है। संविधान के अंदर बाबा साहेब डा. भीम राव अम्बेडक़र ने स्पष्ट तौर पर वोट का अधिकार दिया था, लेकिन राजनीतिक की नर्सरी छात्र संघ चुनाव को बहाल ना करके भाजपा संविधान की अवेहलना कर रही है। चौटाला ने कहा कि जिस तरह से कोमन वैल्थ खेलों के अंदर खिलाडिय़ों ने कड़ी मेहनत करके देश व प्रदेश का नाम विश्व के मानचित्र पर प्रसिद्ध किया था। उसके उलट सरकार का खिलाडिय़ों की राशि काटना खेलों के प्रति भाजपा का उदासीन रवैया दर्शाता है। इनसो 5 अगस्त को करनाल की धरती पर विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित करेगी।

 

Tags: Naina Singh Choutala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD