Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर

 

'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत

Manoj Bajpayee, Governor, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुंबई , 04 Jun 2026

Last updated on: Jun 05, 2026, 12:53 IST

भारतीय सिनेमा के दमदार अभिनेता मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'गवर्नर' को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता का मानना है कि यह फिल्म देश के आर्थिक इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय है, जिसे हर पीढ़ी को जरूर देखना चाहिए। प्रमोशन के दौरान आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि आखिर क्यों यह फिल्म युवाओं के लिए एक सीख साबित हो सकती है

उन्होंने अपनी तैयारी, रिसर्च और फिल्म की कहानी के पीछे छिपे बड़े मैसेज पर भी खुलकर बात की। आईएएनएस से बात करते हुए मनोज बाजपेयी ने कहा, ''आज के समय में युवा जिस भारत को देख रहे हैं, वह हमेशा ऐसा नहीं था। एक समय ऐसा भी था जब देश की आर्थिक स्थिति बेहद चुनौतीपूर्ण थी। आज लोगों के पास जो सुविधाएं हैं, बाजार में जो विकल्प मौजूद हैं और जीवनशैली में जो बदलाव दिखाई देते हैं, उनके पीछे कई बड़े आर्थिक फैसले और सुधारों की लंबी प्रक्रिया रही है।

नई पीढ़ी को यह समझना चाहिए कि देश किस तरह कठिन दौर से निकलकर आज यहां तक पहुंचा है।'' उन्होंने कहा, ''फिल्म युवाओं को उस दौर की झलक दिखाएगी, जब भारत में आज जैसी आधुनिक सुविधाएं नहीं थीं, बड़े-बड़े शॉपिंग सेंटर नहीं थे, विदेशी उत्पाद आसानी से उपलब्ध नहीं थे और जीवन काफी अलग था। हम उस समय की बात कर रहे हैं जब लोगों के पास विकल्प सीमित थे और देश आर्थिक बदलावों के दौर से गुजर रहा था।''

मनोज बाजपेयी ने उदाहरण देते हुए कहा कि 1992 का दौर आज की पीढ़ी के लिए किसी इतिहास की किताब जैसा लग सकता है। उस समय क्रिकेट मैचों का प्रसारण भी लोगों के लिए एक बड़ी बात हुआ करता था। मनोरंजन, बाजार और तकनीक के क्षेत्र में आज जितनी तेजी दिखाई देती है, उस समय ऐसा माहौल नहीं था। यह फिल्म दर्शकों को देश के इतिहास और आर्थिक बदलावों के बारे में भी जानकारी देगी।

फिल्म 'गवर्नर' की कहानी एस. वेंकटरमणन से प्रेरित बताई जा रही है। वह उस समय भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर थे, जब देश गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा था। उस दौर में देश की अर्थव्यवस्था को संभालने और वित्तीय व्यवस्था को स्थिर बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। फिल्म इसी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को बड़े पर्दे पर दिखाने की कोशिश करती है।

फिल्म 'गवर्नर' को सनसाइन पिक्चर्स प्रस्तुत कर रही है। इसका निर्माण विपुल अमृतलाल शाह और निर्देशन चिन्मय मंडलेकर ने किया है। फिल्म की कहानी सुवेंदु भट्टाचार्यजी, सौरभ भारत, रवि असरानी और विपुल शाह ने मिलकर लिखी है। यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Manoj Bajpayee , Governor , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD