Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल

 

श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल

Tragedy, Tragedy World, Sri Lanka
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

कोलंबो , 04 Jun 2026

Last updated on: Jun 05, 2026, 12:46 IST

श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है, जिसमें जानमाल का बेहद नुकसान हुआ। स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को बताया कि श्रीलंका के पश्चिमी प्रांत में बुधवार देर शाम एक बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी आग में 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, होराना के अंगुरूवाटोटा में हुई घटना के बाद, स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि बचाव दल ने बिना किसी नुकसान के 44 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया, जबकि सात लोग घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि अभी तीन लोगों का पता नहीं चल पाया है। आग लगने के सही कारण की अभी भी जांच की जा रही है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि होराना मजिस्ट्रेट कोर्ट ने फैसिलिटी के डायरेक्टर को 11 जून तक रिमांड पर भेजा है। श्रीलंका के जाने-माने मीडिया आउटलेट एडा डेराना के अनुसार, छह लोगों को गंभीर चोटों के साथ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

अभी उनका होराना बेस हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। आग में बचे करीब 50 लोगों को बुधवार रात बटागोडा जूनियर स्कूल में कुछ समय के लिए रखा गया। रिपोर्ट के अनुसार, होराना मजिस्ट्रेट लक्ष्मीनी विदानागमागे ने मौके का दौरा किया और घटना की मजिस्ट्रेट जांच की गई। पुलिस के मुताबिक, घटना के समय 71 लोग सेंटर में रह रहे थे।

श्रीलंका आर्मी के जवानों की मदद से, उन लोगों को सुरक्षित रूप से गलापाथा में सेंटर की दूसरी ब्रांच में ट्रांसफर कर दिया गया। अंगुरूवाटोटा पुलिस आगे की जांच कर रही है। एक और मीडिया आउटलेट 'लंकन न्यूज वेब' की रिपोर्ट के मुताबिक, इस केयर सेंटर को 'सेनेहासे केडेला' के नाम से भी जाना जाता है। बुजुर्गों के लिए यह सेंटर काफी मशहूर है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसे काफी पहचान मिली है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने वाले वीडियो में यहां रहने वालों की रोजमर्रा की जिंदगी दिखाई जाती है। रिपोर्ट में बताया गया है कि जन्मदिन का जश्न, त्योहारों की सभाएं और स्टाफ और बुजुर्गों के बीच हल्के-फुल्के पलों ने बड़ी संख्या में लोगों को खींचा और कई सोशल मीडिया यूजर्स के लिए वहां रहने वाले लोग जाने-पहचाने चेहरे बन गए।

 

Tags: Tragedy , Tragedy World , Sri Lanka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD