Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न

250 से अधिक टीमों और ढाई हजार से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, आधी रात तक स्टेडियम में गूंजती रही “कौड़ी-कौड़ी

Sant Balbir Singh Seechewal, AAP Punjab
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

सीचेवाल/ जालंधर , 04 Jun 2026

Last updated on: Jun 05, 2026, 13:06 IST

श्रीमान संत अवतार सिंह जी की 38वीं वार्षिक बरसी को समर्पित गांव सीचेवाल में आयोजित पांच दिवसीय विशाल खेल मेला खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों के लिए अविस्मरणीय यादें छोड़ते हुए संपन्न हो गया। पांच दिनों तक चले इस खेल मेले में 250 से अधिक टीमों और ढाई हजार से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लेकर नया कीर्तिमान स्थापित किया।

यह खेल मेला छोटे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और बड़े मंच तक पहुंचने का अवसर प्रदान करता है। मेले के दौरान हॉकी, कुश्ती, वॉलीबॉल, कबड्डी और एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पंजाब की पारंपरिक और लोकप्रिय खेल कबड्डी ने मेले के अंतिम दिन खिलाड़ियों और दर्शकों को आधी रात तक बांधे रखा।

संत अवतार सिंह यादगारी स्टेडियम में आयोजित कबड्डी और वॉलीबॉल के रोमांचक मुकाबले दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। विशेष रूप से ओपन कबड्डी वर्ग में 42 से अधिक टीमों की भागीदारी ने प्रतियोगिता को बेहद रोचक बना दिया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और दर्शकों के उत्साह के कारण देर रात तक मैदान में “कौड़ी-कौड़ी-कौड़ी” की गूंज सुनाई देती रही।

खेल मेले के अंतिम दिन खेले गए फाइनल मुकाबलों में ओपन और 70 किलोग्राम भार वर्ग कबड्डी में सीचेवाल की टीमों ने विजेता बनकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। ओपन वर्ग के फाइनल में सीचेवाल और बाबा सुखचैन दास स्पोर्ट्स क्लब बाजवां कलां के बीच हुआ मुकाबला अंतिम क्षणों तक रोमांच से भरपूर रहा। 

वहीं 70 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में सीचेवाल और साबी क्लब मलियां के बीच खेला गया मुकाबला भी दर्शकों के लिए मनोरंजन का केंद्र बना रहा। यह मैच देर रात 12 बजे तक चलते रहे। कबड्डी के जूनियर वर्गों में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 30 किलोग्राम भार वर्ग में फतेहगढ़ साहिब की टीम ने पहला और मद्धोपुर जालोवाल की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। 

45 किलोग्राम भार वर्ग में सीचेवाल की टीम विजेता रही, जबकि बाबा घुम्मण क्लब फरीदकोट ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल के 55 किलोग्राम भार वर्ग में भोजोवाल की टीम प्रथम और कोट खालसा (अमृतसर) की टीम द्वितीय स्थान पर रही। ओपन वॉलीबॉल वर्ग में धालीवाल बेट की टीम ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया, जबकि काला संघियां की टीम उपविजेता रही। 

इन खेल प्रतियोगिताओं का उद्घाटन राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल द्वारा किया गया। खेल मेले के दौरान संत अमरीक सिंह खुखरैण, संत गुरमेज सिंह सैदराणा साहिब, संत प्रगटनाथ जी, संत गुरचरण सिंह पांडवा वाले, शाहकोट से आप नेता पिंदर पंडोरी, सुरजीत सिंह संटी, सरपंच जोगा सिंह, सरपंच बूटा सिंह, पूर्व सरपंच तजिंदर सिंह, प्रिंसिपल कुलविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह, कोच गुरबीर ढिल्लों सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

खिलाड़ियों को 5-5 पौधे लगाने का आह्वान

विश्व पर्यावरण दिवस के मद्देनजर संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने खेल मेले में शामिल ढाई हजार से अधिक खिलाड़ियों से कम से कम पांच-पांच पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा किसी भी सामाजिक अभियान की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि वे पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम में आगे आएं तो पंजाब को पुनः हरा-भरा बनाया जा सकता है। इस अवसर पर खिलाड़ियों को सम्मानित करने के साथ-साथ पौधे भी भेंट किए गए।

प्रवासी पंजाबियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना खेल मेला

सात समुंदर पार बसे प्रवासी पंजाबियों ने भी इस खेल मेले पर अपनी नजरें बनाए रखीं। विभिन्न देशों के समय क्षेत्रों में अंतर होने के बावजूद वे सोशल मीडिया के माध्यम से खेल प्रतियोगिताओं का आनंद लेते रहे। खेल मेले में होने वाले रोमांचक मुकाबलों के लिए प्रवासी पंजाबियों ने खिलाड़ियों को खुलकर आर्थिक सहयोग प्रदान किया। 

अमेरिका, कनाडा, इंग्लैंड, जर्मनी, इटली, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड सहित अनेक देशों में बसे पंजाबी हर वर्ष इस मेले का इंतजार करते हैं और इसके आयोजन में आर्थिक सहयोग भी देते हैं।

 

Tags: Sant Balbir Singh Seechewal , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD