Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

गुलाम नबी लोन हंजूरा ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिये

कस्टोडियन सम्पति की सुरक्षा के लिए सभी विभागीय अधिनियमों को अक्षरषः लागू किया जाये’

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 17 May 2018

Last updated on: May 17, 2018, 00:00 IST

राजस्व मंत्री गुलाम नबी लोन हंजूरा ने आज कस्टोडियन विभाग की कार्यप्रणाली की समीक्षा हेतु आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कस्टोडियन विभाग को सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिये। उन्होंने यह निर्देश भी दिये कि कस्टोडियन जमीन पर से अतिक्रमणों को हटाने के लिए विषेश अभियान शुरू किया जाना चाहिए। राजस्व आयुक्त सचिव, कस्टोडियन जनरल, कस्टोडियन कश्मीर, जम्मू, राजस्व के निदेशक तथा विभाग के सभी डिप्टी कस्टोडियन बैठक में उपस्थित थे। मंत्री ने कस्टोडियन विभाग के अधिकारियों से कार्यक्षमता मंे सुधार लाने के लिए कहा जिससे इवैक्यु सम्पति सुरक्षित हो सके और राज्यभर में इसका उत्पादन के लिए उपयोग हो सके। मंत्री ने इवैक्यु विभाग द्वारा शुरू किये गये विभिन्न कार्यों की जानकारी मांगी तथा कहा कि नियमों का उल्लंघन या कोई भी लापरवाही सहन नही की जाएगी। मंत्री ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्धारित समय के भीतर विवरण पेश करने के निर्देश दिये। उन्होंने कस्टोडियन सम्पति की सुरक्षा हेतु सभी विभागीय अधिनियमों को अक्षरषः लागू करने के लिए कहा। 

इवैक्यु विभाग की सुचारू कार्यप्रणाली हेतु मंत्री ने विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार लाने हेतु उत्साह एवं समर्पणभाव से कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इवैक्यु सम्पति की सुरक्षा के सम्बंध में कोई भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी तथा ऐसा करने वाले कर्मचारियों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। मंत्री ने सम्बंधित अधिकारियों को राज्य में कस्टोडियन जमीन पर आधुनिक जनोपयोगिताओं के निर्माण की संभावनाओं को बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को विभागीय कार्यप्रणाली में सुधार लाने के लिए प्रस्ताव पेश करने के अलावा प्रणाली को अधिक पारदर्षी तथा प्रभावी बनाने हेतु एक प्रक्रिया तैयार करने के निर्देश दिये। इससे पूर्व मंत्री ने इवैक्यु विभाग द्वारा देखरेख तथा प्रबंधित  की जा रही विभिन्न सम्पतियों की स्थिति की जानकारी ली, जिनमें जम्मू संभाग में 14 लाख कनाल भूमि तथा कश्मीर संभाग में लगभग 58000 कनाल भूमि के अलावा दोनों संभागों में प्रबंधित की जा रही घर, दुकानें, फलैट, बागान तथा अन्य सम्पतियां शामिल हैं।

 

Tags: Ghulam Nabi Lone Hanjura

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD