कृशि मंत्री गुलाम नबी लोन हंजूरा ने आज कृशि विभाग द्वारा आयोजित एक समारोह में योजनाओं तथा कार्यक्रमों के लिए ‘फार्मर्स फ्रेंडली हैंडबुक’ का विमोचन किया। किसान सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष दलजीत सिंह चिब, स्कास्ट जम्मू के वीसी डॉ. पी.के. शर्मा, कृशि सचिव शोकत अहमद बेग, कृशि निदेशक एच.के. राजदान, निदेशक कमांड एरिया डिवेल्पमैंट, डोगरी संस्था जम्मू के अध्यक्ष प्रो. ललित मंगोत्रा, एचओडी उर्दु जम्मू डॉ. लियाकत जफरी के अतिरिक्त सम्बंधित विभागों के अधिकारी तथा प्रगतिशील किसान इस अवसर पर उपस्थित थे। यह पुस्तिका किसानों को कृशि सम्बंधी जानकारी देने हेतु उर्दु तथा डोगरी की 2 भाशाओं में जारी की गई है। उल्लेखनीय है कि मूल भाशाओं में कार्यक्रमों तथा योजनाओं की पुस्तिका के प्रकाशन से किसानों के मध्य प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृशि सिंचाई योजना तथा सॉयल हैल्थ कार्ड योजना आदि नाम की केन्द्रीय प्रायोजित योजनाओें के बारे में जागरूकता बढ़ाने में सहायता होगी।
डोगरी तथा उर्दु में इन पुस्तिकाओं को शुरू करने पर विभाग की सराहना करते हुए मंत्री ने कहा कि इससे 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने में भी सहायता होगी। उन्होंने इस कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए जिम्मेदार टीम को बधाई देते हुए विभाग से बड़े जागरूकता शिविरों को आयोजित करने तथा यह सुनिष्चित करने के लिए कहा कि इन पुस्तकों तथा उचित जानकारी को प्रत्येक पंचायत के किसान तक पहुंचाया जाये। किसान सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष ने इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि मूल भाशाओं में इन पुस्तिकाओं से सूचना प्रसार बडे़गा। उन्होंने राज्य में इस क्षेत्र के विकास की ओर अपनी दृश्टि डालने हेतु मंत्री की सराहना की। स्कास्ट-जे के उपकुलपति ने कहा कि इन पुस्तिकाओं से किसानों को विभिन्न केन्द्रीय तथा राज्य प्रायोजित परियोजनाओं को समझने तथा उनसे लाभ लेने में सहायता होगी। उन्होंने दूरदराज के क्षेत्रों में सिंचाई सुविधाओं को बढ़ाने के लिए विषेश प्रयास करने पर बल दिया। प्रगतिशील किसानों ने जमीनी स्तर पर किसानों के आगे के विकास के लिए अपने अनुभवों को साझा करते हुए मुल्यवान सुझाव भी दिये। उन्होंने स्थानीय भाशाओं में किसानों के लिए पुस्तिका जारी करने की सराहना की।