Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव'

 

राजस्व विभाग में भ्रश्टाचार सहन नहीं किया जाएगा- गुलाम नबी लोन हंजूरा

‘मिशन मोड से कार्य करें, प्राथमिक आधार पर भूमि रिकार्डों का डिजिटीकरण पूरा करें‘

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 15 May 2018

Last updated on: May 15, 2018, 00:00 IST

राजस्व मंत्री गुलाम नबी लोन हंजूरा ने आज कहा कि राजस्व विभाग में भ्रश्टाचार को सहन नहीं किया जाएगा तथा कहा कि अगर कोई भी पटवारी या अन्य राजस्व अधिकारी भ्रश्ट कार्यों में शामिल पाया गया तो उनके साथ सख्ती से निपटा जाएगा। मंत्री ने यह बात राजस्व विभाग के वरिश्ठ अधिकारियों के साथ पहली बैठक के दौरान कही। राजस्व वियुक्त, राजस्व आयुक्त सचिव, विषेश सचिव, राजस्व एफए/सीएओ, अतिरिक्त सचिव पीएलओ राजस्व, राजस्व विभाग के सभी उपसचिव तथा विभाग के अन्य अधिकारी बैठक में उपस्थित थे। राजस्व मंत्री ने  निर्देश दिये कि सभी पटवारियों तथा अन्य अधिकारियों की उनकी पदभार ग्रहण करने की तिथि के साथ वर्तमान नियुक्ति की सूचि तैयार करने के निर्देश दिये ताकि परिस्थिति के अनुसार एक पारदर्शी स्थानातंरण नीति बनाई जा सके। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को अपनी भूमिका को बढाकर लोगों को न्याय उपलब्ध करवाने के उद्देश्य के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वाह करने के निर्देश दिये। अधिकारियों ने राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए मंत्री को लोगों को राजस्व सम्बंधित सेवाएं उपलब्ध करवाने में राजस्व विभाग के प्रदर्शन के बारे में बताया। मंत्री ने लोगों को समय पर सेवाएं उपलब्ध करवाने पर बल दिया। राजस्व मामलों के निपटारे की स्थिति से सम्बंधित मंत्री ने कहा कि इस तरह के सभी मामलों को बल देजे की आवश्यकता है ताकि इनका समय पर निपटारा हो सके और लोगों को शीघ्र न्याय मिल सके। डिजिटल भारत भू रिकार्ड आधुनिकीकरण कार्यक्रम (डीआईएलआरएमपी) के अंतर्गत भूमि रिकार्डो के डिजिटीकरण की प्रगति के बारे में मंत्री ने सर्वेक्षण एवं भू रिकार्ड के क्षेत्रीय निदेशक से परियोजनाओं की जानकारी मांगी। उन्होंने अधिकारियों को प्रक्रिया में तेजी लकार परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिये।

 

Tags: Ghulam Nabi Lone Hanjura

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD