Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नरेंद्र मोदी, के.पी. शर्मा ओली ने जनकपुर-अयोध्या बस सेवा की शुरुआत की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जनकपुर (नेपाल) , 11 May 2018

Last updated on: May 11, 2018, 00:00 IST

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनके नेपाली समकक्ष के.पी. शर्मा ओली ने शुक्रवार को रामायण सर्किट के हिस्से के रूप में जनकपुर से उत्तर प्रदेश के अयोध्या को जोड़ने वाली सीमा पार बस सेवा की शुरुआत की।मोदी हिमालयी राष्ट्र के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत राम जानकी मंदिर से की। मोदी ने यहां ओली के साथ विशेष ‘षोडशोपचार’ पूजा की। मोदी ऐसा करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं।मोदी ने ओली से कहा, “आपने यहां जिस तरीके से मेरा स्वागत किया, मैं उससे बहुत खुश हूं।”प्रधानमंत्री मोदी ने ओली से कहा, “मेरे भाई, यह स्वागत सभी भारतीयों का सम्मान है।”यह मोदी का तीसरा नेपाल दौरा है।बस सेवा का उद्घाटन करते हुए मोदी ने कहा, “रामायण सर्किट पर्यटन को बढ़ावा देने में सहायता करेगा। यह दोनों देशों में लोगों के बीच संबंधों की मजबूत नींव बनाने का काम करेगा।”यह सर्किट मोदी के 650 किलोमीटर संपर्क परियोजना बनाने का हिस्सा है। इस मौके पर ओली ने कहा कि बस सेवा लोगों के बीच संपर्क बढ़ाएगी।इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सम्मान में शहर के रंगभूमि मैदान में आयोजित अभिनंदन समारोह में हिस्सा लिया। यहां हजारों लोग मौजूद रहे। मोदी को 121 किलो वजन की फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया।सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, “जानकीधाम के बगैर अयोध्या अधूरी है। इसी तरह भारत के बगैर नेपाल अधूरा है और भारत नेपाल के बगैर अधूरा है। हमारे संबंध धार्मिक हैं, जो गहरे विश्वास व इतिहास पर आधारित हैं व एक-दूसरे के पूरक हैं।”

मोदी ने कहा कि रामायण सर्किट में जनकपुर जुड़ेगा, जबकि लुम्बिनी बौद्ध सर्किट में शामिल होगा।उन्होंने मैथिली में कहा, “हमरा लोकनिक संबंधक कोई परिभाषा नहि अछि, मुदा ई भाषा पर आधारित अछि (हमारे संबंधों की कोई परिभाषा नहीं है, लेकिन ये भाषा पर आधारित हैं)।”उन्होंने बाद में नेपाली भाषा में कहा, जिसका आशय है, “हमारे संबंध कूटनीति, रणनीति व राजनीति से पहले हैं। यह देवनीति है.. सरकार में बदलाव मायने नहीं रखता हमारे संबंध एक सामान बने रहेंगे।”मोदी ने नेपाल व भारत के बीच संबंधों की व्याख्या के लिए रामचरितमानस की एक छोटी सी चौपाई पढ़ी।उन्होंने कहा, “भारत, नेपाल से संपर्क परियोजनाओं जैसे- रेल, जमीन व जलमार्गो से जुड़ना चाहता है। हम नेपाल को गैस पाइपलाइन के जरिए जोड़ रहे हैं ..हम सीमा पार ट्रांसमिशन लाइन के विकास पर भी काम कर रहे हैं।”मोदी ने नागरिक अभिनंदन में भाग लेने के बाद प्रांत संख्या 2 व जनकपुर इलाके के विकास के लिए एक अरब रुपये की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नेपाल की केंद्रीय व प्रांतीय सरकारें परियोजनाओं का चयन करेंगी और इसका क्रियान्वयन करेंगी।संघीय सरकार के मंत्री ईश्वर पोखरेल, हिरिराज मणि पोखरेल व मत्रिका यादव इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।जनकपुर में अपने कार्यक्रमों को पूरा करने के बाद मोदी काठमांडू पहुंचे जहां वे राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी से एक शिष्टाचार मुलाकात करेंगे और ओली के साथ वार्ता करेंगे।मोदी पूर्वी नेपाल के संखुवासभा जिले में अरुण तृतीय जलविद्युत परियोजना की आधारशिला वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए रखेंगे। इसे भारत के सतलुज जल विद्युत निगम के तहत विकसित किया जाएगा।

 

Tags: Narendra Modi , KP Sharma Oli

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD