Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

व्यापारिक घराने और बोर्ड खिलाडिय़ों को अपनाने के लिए सामने आएं - राणा गुरमीत सिंह सोढी

सिख समुदाय की मज़बूती में जस्सा सिंह रामगढिय़ा का महान योगदान - राणा गुरमीत सिंह सोढी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना/चंडीगढ़ , 05 May 2018

Last updated on: May 05, 2018, 00:00 IST

पंजाब सरकार में खेल एवं युवामामलों संबंधी विभागों के कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने व्यापारिक घरानों और अलग -अलग बोर्डों को न्योता दिया है कि वह सूबे में खेल के विकास के लिए खिलाड़ी और टीमों को अपनाने के लिए समाने आएं जिससे खिलाड़ी की हर तरह की ज़रूरतों को पंजाब सरकार व्यापारिक घरानों के सहयोग से और बेहतर तरीके से पूरा कर सके। आज स्थानीय गुरू नानक देव भवन में पंजाब सरकार की तरफ से महाराजा जस्सा सिंह रामगढिय़ा के 295वें जन्म दिवस संबंधी रखे राज्य स्तरीय समागम के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए राणा सोढी ने कहा कि पंजाब में खेल और खिलाड़ी की उन्नती के लिए बाकायदा खाका तैयार किया जा रहा है जिससे पंजाब की खेल में बादशाहत कायम की जा सके। उन्होंने कहा कि इस दिशा में व्यापारिक घराने और बोर्ड बड़ा सहयोग दे सकते हैं, जिसके लिए उनको सामने आना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार जल्द ही इस प्रस्ताव को हकीकत में बदलने के लिए प्रयास कर रही है। इस संबंधी बोर्डों के मुखिया और व्यापारिक घरानों के साथ मीटिंगें की जाएंगी। पत्रकारों की तरफ से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पंजाब खेल विभाग और खिलाड़ी का पहला निशाना अब राष्ट्रीय खेल हैं, जिनमें पंजाब के प्रदर्शन में सुधार करना है। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय और ओलंपिक स्तर पर पंजाबी खिलाड़ी का बढिय़ा प्रदर्शन यकीनी बनाने के लिए उपयुक्त तैयारी करवाई जायेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब के खिलाडिय़ों की खेल और खाद्य ज़रूरतों को पूरा करने के लिए पंजाब सरकार की तरफ से विशेष फंड कायम किया जायेगा। खिलाड़ी को उसकी योग्यता और प्रदर्शन मुताबिक नौकरी मुहैया करवाई जायेगी। 

इस मौके पर उन्होंने ऐलान किया कि जल्द ही लुधियाना के स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ की मुरम्मत करवाई जायेगी और इंडोर स्टेडियम को मुकम्मल करने के लिए रहती बुनियादी कमियों को पूरा किया जायेगा। समागम को संबोधन करते हुए राणा सोढी ने कहा कि सिख इतिहास में महाराजा जस्सा सिंह रामगढिय़ा और अन्य सिख सरदारों की बहादुरियों की मिसालें सुनहरी अक्षरों में दर्ज हैं। सिख पंथ की स्थापना श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी ने की परन्तु सिख पंथ को मज़बूती विभिन्न मिसलों और अन्य सिख नेताओं ने दी। उन्होंने कहा कि जस्सा सिंह रामगढिय़ा की तरफ से सिख भाईचारे की मज़बूती में महान योगदान दिया गया। उनका जीवन हमारे लिए एक रौशनी की मिनार है। हम सबको उनके जीवन से शिक्षा लेनी चाहिए। इस मौके पर उन्होंने रामगढिय़ा समुदाय की माँग पर समुदाय के कल्याण के लिए 15 लाख रुपए का अनुदान जारी करने का ऐलान किया। 

विशेष मेहमान के तौर पर पहुँचे मैंबर लोकसभा श्री रवनीत सिंह बिट्टू ने संबोधन करते हुए कहा कि सिखों और पंजाबियों की बहादुरी की मिसालें विश्व में और कहीं नहीं मिलती। पंजाब सरकार और कांग्रेस पार्टी इतिहास और पंजाबियों की बहादुरी की मिसालों को संभालने के लिए वचनबद्ध है। स. बिट्टू ने लुधियाना के गुरू नानक स्टेडियम की एस्ट्रोटर्फ को नया करने सहित अन्य माँगें भी राणा सोढी के समक्ष रखीं। समागम को उपरोक्त के अलावा विधायक स. कुलदीप सिंह वैद्य, जिला कांग्रेस प्रधान स. गुरदेव सिंह लापरां, सीनियर कांग्रेसी नेता स. कमलजीत सिंह कड़वल और अन्यों ने भी संबोधन किया। इस मौके पर रामगढिय़ा भाईचारे की मशहूर सख़्िशयतों दर्शन सिंह लोटे, रणधीर सिंह दहेले, रणजीत सिंह मठाड़ू और सुरिन्दर सिंह नामधारी (मैपको) का विशेष सम्मान भी किया गया। 

इससे पहले राणा गुरमीत सिंह सोढी को कैबिनेट मंत्री बनने के उपरांत जिला लुधियाना में पहली बार पहुँचने पर 'गार्ड ऑफ ऑनरÓ पेश किया गया। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर श्री प्रदीप कुमार अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर श्री सुखचैन सिंह गिल और अन्य उपस्थित थे। समागम के दौरान विधायक श्री संजय तलवाड़, पूर्व मंत्री स. मलकियत सिंह दाखा, मेयर बलकार सिंह, सीनियर डिप्टी मेयर श्री शाम सुंदर मल्होत्रा, डिप्टी मेयर श्रीमती सरबजीत कौर, डिप्टी कमिश्नर श्री प्रदीप कुमार अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर स. सुखचैन सिंह गिल, सीनियर कांग्रेसी नेता स. अमरजीत सिंह टिक्का, जिला प्रधान श्री गुरप्रीत सिंह गोगी, स. मेजर सिंह भैनी, श्री पवन दीवान, कृष्ण कुमार बावा, श्रीमती सतविन्दर कौर बिट्टी, स. बलवंत सिंह शेरगिल्ल, स. कुलवंत सिंह सिद्धू, स. आनंद सरूप सिंह मोही, श्री नरेश धींगान, स. हरजिन्दर सिंह ढींडसा सहायक मैंबर लोकसभा, स. सुखविन्दर सिंह राजा बिंद्रा, काऊंसलर स. हरकरन सिंह वैद्य, स. तेजिन्दर सिंह लाडी सरपंच जस्सड़, स. तरलोचन सिंह ललतों, महिला नेता श्रीमती शशि सूद, स. रेशम सिंह सग्गू तथा अन्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

 

Tags: Rana Gurmeet Singh Sodhi , Ravneet Singh Bittu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD