ठाकुर शिक्षा स्नातकोत्तर महाविद्यालय ढलियारा में आज वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। हिमाचल प्रदेश उद्योग, श्रम एंव रोजगार तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री बिक्रम ठाकुर ने इस समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। ठाकुर महाविद्यालय पहुंचने पर महाविद्यालय प्रबन्ध निदेशक राजेश पठानिया ने अपने सहयोगियों व छात्रों के साथ मुख्यातिथि का भव्य स्वागत किया। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंम्भ किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में बच्चों को उच्च गुणवत्तापूर्वक शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिये प्रभावी प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वनिर्मित शिक्षण संस्थान भी समाज के लिये काम कर के समाज के विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ठाकुर महाविद्यालय भी इस इलाके में शिक्षा के प्रसार में अच्छा कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज नौजवानी की तरफ पूरा देश देख रहा है। हमारे युवाओं में जबरदस्त ऊर्जा है और उन में कुछ कर गुजरने की भावना है। हमें ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना है कि जिस में लोगों का जीवन स्तर काफी ऊँचा हो।
हमें समाज में ऐसा प्रयास करना होगा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से महरूम न हो। उन्होंने ने कहा कि स्वनिर्मित शिक्षण संस्थानों को भी ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों की पढ़ने में मदद करनी चाहिये जिन के परिवार उन की शिक्षा का खर्च वहन करने में असमर्थ हैं। उन्होंने महाविद्यालय के विद्यार्थियों से कहा कि अच्छी शिक्षा ग्रहण कर समाज में अच्छा काम करें जिस से समाज आगे बढ़े। समारोह में विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मुख्यातिथि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने महाविद्यालय में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिये अपनी ऐछिक निधि से 11हजार रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर एसडीएम धनवीर ठाकुर, डीएसपी एलएम शर्मा, वन मण्डल अधिकारी आरपी डोगरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा, अजय राणा, रुपिंदर सिंह डैनी, हरबंस कालिया, कुलविंदर पठानिया, सुशील शर्मा, करण सिंह पठानिया, अंजना ठाकुर, मन्दाकिनी शर्मा,रीना, दिनेश शर्मा,रविन्द्र, सतपाल, कल्पना राणा, सिकन्दर चावला के साथ गणमान्य एंव स्थानीय निवासियो ने भाग लिया।