Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से संवाद

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Apr 2018

Last updated on: Apr 30, 2018, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में समाप्त हुए राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से आज बातचीत की। पदक विजेताओं ने प्रधानंमत्री से लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने सभी पदक विजेताओं को बधाई दी तथा उन खिलाड़ियों को भी बधाई दी जो पदक जीत पाने में असफल रहे, परन्तु उन्होंने विश्वसनीय प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि खेल क्षेत्र में सफलता प्रत्येक व्यक्ति को प्रेरित करती है। उन्होंने पदक विजेताओं से कहा कि उनकी सफलता ने भारत के स्तर को ऊंचा किया है। उन्होंने कहा कि जब भी कोई भारतीय खिलाड़ी विश्व स्तर पर जीत दर्ज करता है तो भारतीय ध्वज ऊंचा फहराया जाता है। प्रधानमंत्री ने आज कहा कि वर्तमान समय में एक खिलाड़ी का जीवन कई दशकों तक विस्तारित होता है। इस संदर्भ में उन्होंने मेरीकॉम का उदाहरण प्रस्तुत किया, जो संसद सदस्य होते हुए भी स्वर्ण पदक जीत रही हैं। उन्होंने पुलेला गोपीचंद का भी जिक्र किया, जो अपने अत्यधिक सफल खेल जीवन के बाद विभिन्न खिलाड़ियों संरक्षण तथा कोचिंग दे रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रतिभा के अलावा आज खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण, एकाग्रता, कठिन मेहनत और मानसिक दृढ़ता आवश्यक है। इस संदर्भ में उन्होंने योग के फायदों का वर्णन किया। प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों को अपने गुरूओं, संरक्षण व कोचिंग देने वालों तथा अपने शिक्षकों को याद करने और उनके संपर्क में रहने का आग्रह किया जिन्होंने उन्हें बचपन से मार्गदर्शन प्रदान किया है। इस अवसर पर केन्द्रीय युवा मामले तथा खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कर्नल राज्यवर्धन राठौर भी उपस्थित थे।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD