Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन

 

पेनासोनिक इंडिया के सीईओ मनीष शर्मा पहले चितकारा यूनिवर्सिटी नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़   , 27 Apr 2018

Last updated on: Apr 27, 2018, 00:00 IST

चितकारा यूनिवर्सिटी  ने आज प्रतिष्ठित  चितकारा यूनिवर्सिटी नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड २०१८ की घोषणा की। यह अवार्ड समाज व शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय व  उल्लेखनीय योगदान देने वालों के लिए शुरु किया गया है।  आज हुए एक शानदार व भव्य समारोह में यह पहला अवार्ड पेनासोनिक इंडिया के सीईओ व एपलांयस कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट साउथ एशिया मनीष शर्मा को दिया गया। शिक्षा व समाज के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान देने के लिए उनकी व्यापार में प्रेरणादायक सफलता के लिए चितकारा यूनिवर्सिटी नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड दिया गया।  पंजाब सरकार के सचिव एक्सपेंडिचर (डिपार्टमेंट आफ फाइनेंस) व पंजाब इनफ्रास्ट्रक्सर्च डवलपमेंट बोर्ड के एमडी डीके तिवारी इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे। मुख्य अतिथि ने मनीष शर्मा को यह अवार्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके पर यूनिवर्सिटी के चांसलर डाक्टर अशोक के चितकारा व वाइस चांसलर डाक्टर मधु चितकारा व चितकारा परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे।  अपने संबोधन में मनीष शर्मा ने छात्रों को अपने अनुभवों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा है कि अकादमिक फेकल्टी व उद्योग के बीच में रिश्ते पर जोर दिया।  

उन्होंने कहा कि अकादमिक स्नातक पैदा करते हैं जिनकी उद्योगों को जरूरत है।  दूसरी तरफ यूनिवर्सिटीज के तरफ से की जानी शोध को उद्योगों द्वारा स्वीकार किया जाता है जिससे वे अपने उत्पादों को बनाते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि चितकारा यूनिवर्सिटी रिसर्च के क्षेत्र में अग्रणी है और ऐसे स्नातकों को पैदा कर रही है जिनकी उद्योगों को जरूरत है।  इस मौके पर संबोधित करते हुए चितकारा यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर डाक्टर मधु चितकारा ने कहा है कि चितकारा यूनिवर्सिटी  की तरफ से शुरु किए गए चितकारा यूनिवर्सिटी एक्सीलेंस अवार्ड उद्योग जगत के उन लीडर्स को सम्मानित करने की कोशिश है कि जिन्होंने अपने अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।  इन लीडर्स ने न सिर्फ अपने अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है बल्कि  वे उन छात्रों के लिए भी रोल माडल बन गए हैं जो कि उनके जैसे बनने के लिए सपने देखते हैं।  यह एक्सीलेंस अवार्ड उनकी तरफ से उनकी रचनात्मकता, निष्ठा, अनुभव व उनकी ताकतवर लीडरशिप को सम्मानित करने के लिए यह छोटा सा प्रयास है।  

 

Tags: Chitkara University

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD