Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने औद्योगिक विकास योजना की घोषणा की सराहना की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 27 Apr 2018

Last updated on: Apr 27, 2018, 00:00 IST

उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने आज कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अथक प्रयासों के परिणाम स्वरुप भारत सरकार ने हिमाचल प्रदेश के विनिर्माण एवं सेवा क्षेत्र में नए तथा वर्तमान औद्योगिक इकाइयों के लिए औद्योगिक विकास योजना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह योजना एक अप्रैल, 2017 से प्रभाव में आई तथा 31 मार्च, 2022 तक रहेगी। जो इकाइंया एक अप्रैल, 2017 से वाणिज्यिक उत्पादन शुरु कर चुक हैं को स्कीम के अन्तर्गत औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के पोर्टल के जरिए पूर्व पंजीकरण करना होगा। यह योजना जैव-प्रौद्योगिकी तथा 10 मेगावट तक जल विद्युत उत्पादन करने वाली इकाइयों के लिए भी मान्य होगी।उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश के लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रदेश सरकार तथा औद्योगिक समुदाय के आग्रह पर विचार करने के लिए आभारी हैं तथा यह योजना ‘सबका साथ सबका विकास’ को धरातल पर उतारने में सक्ष्म सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि इस योजना की मुख्य विशेषताओं में विनिर्माण एवं सेवा क्षेत्र की कहीं पर भी अवस्थित सभी पात्र नयी औद्योगिक इकाइयों और पर्याप्त विस्तार करने वाली विद्यमान औद्योगिक इकाइयों को ऋण के लिए (सीसीआईआई) 5 करोड़ रुपये की ऊपरी सीमा संयंत्र एवं मशीनरी में पात्र निवेश के 30 प्रतिशत के हिसाब से केंद्रीय पूंजी निवेश प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा। सभी पात्र नई औद्योगिक इकाइया जो अखिल भारतीय अग्नि प्रशुल्क के अनुसार अग्नि नीति ‘ग’ में शामिल है। 5 वर्ष की अधिकतम अवधि के लिए भवन परिसरों तथा संयंत्र एवं मशीनरी के बीमा पर 100 प्रतिशत बीमा प्रीमियम की प्रतिपूर्ति हेतू पात्र होंगी। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने यह भी निर्णय लिया कि वर्तमान में 2 प्रतिशत एवं 1 प्रतिशत की दर से औद्योगिक इकाइयों से लिए जा रहे किराये की दर को समाप्त कर दिया है एवं अनर्जित वृद्धि की दर को 50 प्रतिशत, 30 प्रतिशत एवं 20 प्रतिशत से घटा कर क्रमशः20 प्रतिशत, 10 प्रतिशत एवं 5 प्रतिशत करने की भी घोषणा की है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने एसजीएसटी की आंशिक प्रतिपूर्ति के लिए प्रोत्साहन प्रदान करने की भी घोषणा की है, क्योंकि जीएसटी लागू होने के उपरांत वैट/सीएसटी से सम्बन्धित औद्योगिक इकाइयों को दिया जाने वाला प्रोत्साहन उपलब्ध होना समाप्त हो गया था। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री स्वाबलम्बन योजना के अन्तर्गत प्रदेश के युवा 40 लाख रुपये तक के निवेश के लिए 25/30 प्रतिशत के उपदान तथा ऋण पर पांच प्रतिशत ब्याज उपदान तथा सरकारी भूमि की लीज राशि पर एक प्रतिशत के हकदार होंगे। इन प्रयासों से प्रदेश में औद्योगिक विकास को संभवतः बढ़ावा मिलेगा इससे न केवल वर्तमान उद्योग को कायम रखने में सहायता मिलेगी बल्कि प्रदेश की ओर नए निवेशकों को भी आकर्षित किया जा सकेगा।

 

Tags: Bikram Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD