Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

केंद्र हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने में भरपूर सहयोग करेगा

केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री केजे अल्फोंस ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को किया आश्वस्त

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Apr 2018

Last updated on: Apr 22, 2018, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री के.जे.अल्फोंस से मुलाकात की और उनसे प्रदेश में धार्मिक पर्यटन सर्किट विकसित करने,  इको एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने व यहां के नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण व अछूते पर्यटन स्थलों को विश्व के पर्यटन मानचित्र पर प्रमुखता से अंकित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा तैयार की गई 300 करोड़ लागत की 3 योजनाओं को स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री को हिमाचल प्रदेश आने का निमंत्रण भी दिया और कहा कि वह स्वयं उन्हें प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर लेकर जाएंगे। श्री के.जे. अल्फोंस ने सहर्ष मुख्यमंत्री का यह निमंत्रण स्वीकार किया।केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार द्वारा इस पर्वतीय राज्य में पर्यटन संभावनाओं के दोहन व विस्तार के लिए भरपूर सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि हिमाचल प्रदेश शांत व प्रदूषण मुक्त परिवेश, अपनी समृद्ध संस्कृति व यहां के लोगों के मधुर व्यवहार व मेहमाननवाजी के कारण सैलानियों का प्रिय स्थल बनता जा रहा है और देवभूमि होने के कारण यहां के देवालय श्रद्धालुओं के आकर्षण व आस्था के केंद्र हैं।केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री ने बैठक में उपस्थित अपने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे हिमाचल प्रदेश में पर्यटन के विस्तार व सम्भावनाओं के दोहन के बारे में राज्य के अधिकारियों को प्रेजेंटेशन के लिए दिल्ली बुलाएं।

मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर ने केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री को कहा कि हिमाचल प्रदेश को प्रकृति ने अनुपम सौंदर्य प्रदान किया है और यह प्रदेश अपनी विविध भौगोलिक परिस्थितियों के दृष्टिगत पूरा वर्ष सैलानियों को आकर्षित करता है। उन्होंने कहा प्रदेश में पर्यटन पर जितना फोकस होना चाहिए था, उतना इससे पहले नहीं हो पाया लेकिन अब राज्य सरकार ने पर्यटन क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और यहां के अछूते नैसर्गिक स्थलों में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार का यही प्रयास है कि घरेलू व विदेशी सैलानी यहां अधिकाधिक समय व्यतीत करें और यहां से मधुर स्मृतियां लेकर जाएं।मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्वतारोहण, बाइकिंग, राफ्टिंग व पैरा ग्लाइडिंग सरीखे साहसिक पर्यटन व साहसिक खेलों के विस्तार की भी अपार संभावनाएं हैं और ऐसे साहसिक खेलों के लिए यह प्रदेश स्वर्ग माना जाता है।उन्होंने कहा पर्यटन क्षेत्र में छिपी रोजगार की संभावनाओं के दोहन पर भी सरकार प्रमुखता से काम कर रही है।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश धार्मिक पर्यटन का भी प्रमुख केंद्र है और यहां धार्मिक पर्यटन सर्किट विकसित होने से श्रद्धालुओं को और अधिक सुविधा हासिल होगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के पर्यटन स्थलां के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए केंद्र से उदारता से धनराशि उपलब्ध करवाने का आग्रह भी किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री को हिमाचली शाल व टोपी भेंट करके उनका अभिनंदन किया।

 

Tags: KJ Alphons , Jai Ram Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD