ड्रग तस्कर जगदीश भोला के बयान पर ड्रग तस्करी मामले में सी बी आई जांच की जरूरत नही। कांग्रेस पार्टी इस मामले को लेकर अपनी गिर रही छवि को बचाने के लिए सियासी रोटियां सेकने की ताक में हैं। जबकि पंजाब के लोग कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों से भली भांति अवगत् हैं। इन विचारों का प्रगटावा मुख्यमंत्री पंजाब प्रकाश सिंह बादल ने एस ए एस नगर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए किया। मुख्यमंत्री पंजाब आज यहां जिला योजना कमेटी की नवनियुक्त चेयरपर्सन बीबी अमनजोत कौर रामूवालिया को पद संभालने के अवसर पर आर्शीवाद देने के लिए पहुंचे हुये थे।मुख्यमंत्री पंजाब ने इस अवसर पर पत्रकारों द्वारा कांग्रेस द्वारा चंडीगढ़ में ड्रग तस्करी के मामले में सी बी आई जांच की मांग के लिए शुरू की गई भूख हड़ताल संबंधी पूछे प्रशन के उत्तर में कहा कि ड्रग तस्करी मामले की जांच डी जी पी पंजाब के नेतृत्व अधीन पंजाब पुलिस द्वारा निष्पक्ष तौर पर की जा रही है। जिस में दुध का दूध और पानी का पानी सामने आ जायेगा और जो भी ड्रग तस्करी मामले में दोषी पाया गया चाहे वह कितनी भी बड़ी हैसियत रखता हो, को छोड़ा नही जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान प्रताप सिंह बाजवा अपने सियासी संपर्क का इस्तेमाल कर ड्रग सरगना जगदीश सिंह भोला को बचाने के निरंतर प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि वह जगदीश भोला से स. बिक्रम सिंह मजीठिया जैसे नेताओं के नाम बुलवाकर और सी बी आई जांच की मांग करके ड्रग तस्करी मामले में एक बड़ा भ्रम पैदा करना चाहते हैं और प्रताप सिंह बाजवा को यह उम्मीद है कि यदि जांच पंजाब पुलिस के हाथ में से निकल जाये तो वह सी बी आई से उसको बचा लेगा परंतु ऐसा होने नही दिया जायेगा।
पत्रकारों द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली में गृह मंत्रालय के बाहर धरने पर बैठने संबंधी पूछे प्रशन के उत्तर में उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री या मंत्रीयों को धरने पर बैठना शोभा नही देता। पत्रकारों द्वारा लोकसभा चुनावों संबंधी पूछे प्रशन के उत्तर में उनहोंने कहा कि पंजाब सहित समूचे देश में इस बार कांग्रेस का सफाया हो जायेगा क्योंकि कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों के कारण बेरोज़गारी, भूखमरी और मंहगाई ने आम लोगों का जीना दूभर कर दिया है और अब देश के लोग कांग्रेस को चलता करने के लिए उतावले हैं। इससे पूर्व उन्होंने चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी बीबी अमनजोत कौर के पद संभालने के अवसर पर करवाये गये समागम को संबोधित करते हुए कहा कि शिरोमणि अकाली दल ने हमेशा महिलाओं को बनता मान सम्मान दिया है और शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी में 33 महिलांए शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी की सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि बीबी रामूवालिया को भी उनकी काबलियत को आगे रखते हुए जिला योजना कमेटी की चेयरपर्सन लगाया गया है। उन्होंने उम्मीद व्यक्त की कि वह इस पद पर रहकर जिले के विकास कार्यो के लिए अपना अह्म योगदान डालेंगी। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और मुख्य प्रवक्ता शिअद स. बलवंत सिंह रामूवालिया ने बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब ने हमेशा रामूवालिया परिवार को मान सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि वह शिअद क ी मज़बूती के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे और जो इस परिवार को जिम्मेवार सौंपी गई है उसको पूरी मेहनत वह ईमानदारी से निभाया जायेगा। इस अवसर पर नवनियुक्त चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी बीबी अमनजोत कौर रामूवालिया ने कहा कि जो विशवास मुख्यमंत्री पंजाब ने मेरे पर व्यक्त किया है उसपर खरा उतरा जायेगा और इस जिले के लोगों की सेवा पूरे तन-मन और धन से की जाएगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पंजाब ने बीबी रामूवालिया को सिरोपा देकर सन्मानित भी किया।इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव श्री एन के शर्मा, जिला प्रधान जत्थेदार उजागर सिंह बडाली, चेयरपर्सन पंजाब राज्य महिला आयोग बीबी परमजीत कौर, चेयरपर्सन जिला परिषद बीबी परमजीत कौर बडाली, जिला योजना कमेटी पटियाला के चेयारमैन सरदार दीपइंदर सिंह ढिल्लों, दिल्ली से एम एल ए स.मनजिंदर सिंह सरसा, श्री जोगिंदर सिंह सलैच जिला प्रधान शहरी, बीबी जरनैल कौर रामूवालियां, बीबी बलवीर कौर भुल्लर, श्री अरविंदर सिंह भुल्लर, एडवोकेट परमजीत सिंह बराड़, जनरल सचिव शिरेामणि अकाली दल श्री रमनदीप सिंह भरोवाल, वाईस चेयरमैन, लेबरफैड पंजाब श्री परमिंदर सिंह सोहाणा, जिला प्रधान स्त्री अकाली दल, श्रीमती कुलदीप कौर कंग, जिला मोहाली बलजीत सिंह कुंभड़ा, राष्ट्रीय मीत प्रधान, यूथ अकाली दल स. परमजीत सिंह काहलों, सीनियर यूथ अकाली नेता स.हरजिंदर सिंह बलौंगी, सीनियर मीत प्रधान, अकाली दल शहरी स. जसविंदर सिंह विर्क, सीनियर मीत प्रधान स.कमलजीत सिंह रूबी, प्रधान बी सी सैल अकाली दल जिला मोहालीस. गुृरमुख सिंह सोहल, स.अजमेर सिंह खेडा सदस्य एस जी पी सी, स.चरनजीत सिंह कालेवाल मैंबर एस जी पी सी, बीबी मनमोहन कौर, बीबी जसवीर कौर, स.रेशम सिंह चेयरमैन ब्लाक समिति खरड़, स.साहिब सिंह बढाली, श्रीमती अमतेशवर कौर, स.मनजीत सिंह मंधो संगतीयां, श्री गुरमेल सिंह मौजीवाल, बीबी कशमीर कौर, बीबी मनजीत कौर, बीबी मनजीत कौर लीमा, बीबी मनजीत कौर सैणी, स.सुखपाल सिंह झज्ज, श्री एन एस वालीया सीनियर मीत प्रधान, स.सुखदेव सिंह पटवारी डायरैक्टर सहकारी बैंक, श्री मन्ना संधू, श्री सुखविंदरपाल सिंह सहित अन्य शख्¸िसयतें भी मौजूद थीं। समारोह अवसर पर डिप्टी कमिश्रर श्री तेजिंदरपाल सिंह सिद्धू, जिला पुलिस मुखी श्री इंदरमोहन सिंह सहित अन्य सिविल और पुलिस के अधिकारी भी मौजूद थे।