Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

इस्‍पात मंत्री ने स्‍टार्ट-अप इंडिया पर आयोजित प्रतियोगिता ‘#Mylovesteelidea’ के विजेताओं का अभिनंदन किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Apr 2018

Last updated on: Apr 17, 2018, 00:00 IST

केन्‍द्रीय इस्‍पात मंत्री चौधरी बीरेन्‍द्र सिंह ने आज नई दिल्‍ली में इस्‍पात मंत्रालय द्वारा आयोजित एक समारोह में स्‍टार्ट-अप इंडिया पर आयोजित प्रतियोगिता ‘#myLOVESTEELidea’ के विजेताओं का अभिनंदन किया। भारतीय अंतर्राष्‍ट्रीय व्‍यापार मेले, 2017 के दौरान इस्‍पात मंत्रालय द्वारा शुरू की गई इस प्रतियोगिता का लक्ष्‍य इस्‍पात पर आधारित नए कारोबारी विचारों को प्रोत्‍सोहित करना है। मंत्री महोदय ने कहा कि इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्‍या में लोगों ने भाग लिया और कई ऐसे स्‍मार्ट विचार (आइडिया) प्राप्‍त हुए जिनसे यह तथ्‍य परिलक्षित होता है कि एक सामग्री के रूप में इस्‍पात की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है और इसके अ‍नगिनत उपयोग संभव हो सकते हैं। उन्‍होंने कहा कि एक सामग्री के रूप में इस्‍पात का उपयोग पारंपरिक क्षेत्रों (सेक्‍टर) के अलावा कई अन्‍य क्षेत्रों में भी है। इस्‍पात की संपूर्ण उपयोगिता लागत, इसके टिकाऊपन, मजबूती और पर्यावरण अनुकूल विशेषता की बदौलत इस्‍पात निर्माण के साथ-साथ बुनियादी ढांचागत कार्यों में भी एक बेहतर विकल्‍प है।

प्रथम पुरस्‍कार दिल्‍ली के सुमित गुप्‍ता को दिया गया। किफायती बुनियादी आवास उपलब्‍ध कराने के लिए सोलर पैनल एवं बॉयो टॉयलेट युक्‍त इस्‍पात आधारित विस्‍तार योग्‍य छोटे घर बनाने से संबंधित उनके अभिनव विचार के लिए सुमित गुप्‍ता को यह पुरस्‍कार दिया गया है। दूसरा पुरस्‍कार तिरुवन्‍नतपुरम के हरीश एस. को ‘अलग भंडारण और विज्ञापन की सुविधा से युक्‍त स्टेनलेस स्टील के वेस्‍ट बिन’ के अभिनव डिजाइन से संबंधित उनके आइडिया के लिए दिया गया। बार-बार खुदाई के कारण नागरिकों को दैनिक जीवन में होने वाली परेशानी से बचाने के लिए सड़कों और अपार्टमेंट में भूमिगत स्थायी इस्‍पात नलिकाएं बिछाने से संबंधित अभिनव आइडिया के लिए गुजरात के नाडियाड शहर के वसीम मालेक को तीसरा पुरस्‍कार दिया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन माईगव (MyGov) भारत सरकार के सहयोग से किया गया। इस्‍पात मंत्रालय का एक संगठन भारतीय इस्‍पात शोध एवं प्रौद्योगिकी मिशन (एसआरटीएमआई) इस प्रतियोगिता के विजेताओं को आवश्‍यक तकनीकी सहायता मुहैया कराएगा, ताकि उनकी परियोजनाओं पर काम को आगे बढ़ाया जा सके। इस्‍पात सचिव डॉ. अरुणा शर्मा, सेल के चेयरमैन और अन्‍य गणमान्‍य व्‍यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।  

 

Tags: Birender Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD